Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी
13-Jan-2025 07:31 PM
By Tahsin Ali
purnea nagar nigam board meeting: पूर्णिया नगर निगम बोर्ड की बैठक सोमवार को नगर निगम सभागार में महापौर विभा कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के दौरान पूरे नगर निगम क्षेत्र को पूर्वी, मध्य एवं पश्चिमी तीन भागों में बांटने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। इन तीनों भागों के लिए अलग-अलग प्रभारी भी नियुक्त किए जाएंगे जो अपने-अपने चिन्हित क्षेत्रों में साफ-सफाई, ब्लीचिंग पाउडर, फाॅगिंग, पेयजल सहित सारी जनसुविधाओं का ध्यान रखेंगे।
बैठक के दौरान वार्ड पार्षदों ने दोनों सफाई एजेंसी साईन स्टेंडर्ड एवं जन कल्याण पर सफाई में अनदेखी का आरोप लगाया। पार्षदों ने कहा कि दोनों एजेंसी द्वारा साफ-सफाई में काफी लापरवाही बरती जा रही है। पार्षदों की मांग एवं एनजीओ की अनदेखी को देखते हुए दोनों एजेंसी को हटाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया है। तत्काल वैकल्पिक रूप से पुरानी एजेंसी शिवम एनजीओ को टैग करते हुए साफ-सफाई का जिम्मा सौंपा गया है। अगले माह तक पुनः निविदा निकालकर आगामी वित्तीय वर्ष के लिए दूसरी एजेंसी को कार्य दिया जाएगा।
वहीं नगर विकास एवं आवास विभाग के पत्र के आलोक में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के कार्यान्वयन का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। जल्द ही इसके लिए निविदा निकालकर वार्ड नंबर 34 हांसदा में सूखा, गीला एवं ठोस कचरा के प्रोसेसिंग प्रसंस्करण हेतु अलग-अलग एमआरएफ प्लांट का निर्माण किया जाएगा। एमआरएफ सेंटर पर ठोस, सूखा एवं गीला कचरे को अलग-अलग छांटकर कंपोस्ट पीट में डालकर कंपोस्ट बनाने का कार्य किया जाएगा।
एमआरएफ प्लांट में ठोस अपशिष्ट को छांटकर ठोस कचरा जैसे लोहा, टीना, शीशा, प्लास्टिक को अलग रखा जाएगा। जबकि सेगरेटेड वेस्टेज के माध्यम से गीला कचरा को कंपोस्ट प्लांट के द्वारा कंपोस्ट तैयार किया जाएगा। कचरा निस्तारण की अंतिम प्रक्रिया सेनिटेरी लैंडफिल साइट के माध्यम से सूखा कचरा का निस्तारण किया जाएगा। इस कार्य में जुटे कर्मियों को सुरक्षा किट भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए हांसदा में 500 स्क्वायर फीट में टीन का शेड भी तैयार कर लिया गया है। साथ ही यहां पर पीई कल्चर कैमिकल का भी छिड़काव प्रतिदिन किया जा रहा है जिससे कचरे से उठने वाले दुर्गंध को खत्म किया जा रहा है। इस स्थल की घेराबंदी का भी कार्य शीघ्र ही शुरू कर लिया जाएगा।
नगर निगम द्वारा 13 स्वच्छता साथी (जीविका दीदी) नियुक्त करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। ये लोग नगर निगम क्षेत्र में शहर को कचरा मुक्त बनाने के लिए नागरिकों को जागरूक करते हुए उन्हें उत्तरदायी बनाने का कार्य करेंगे। वहीं फोर्ड कंपनी से जीरो माईल गुलाबबाग, काली मंदिर मधुबनी से फोर्ड कंपनी चैक, आस्था मंदिर से खीरू चैक, आरएन साह चैक से बिग शाॅप तक आॅक्टा गोनल पोल लाइट एवं बिग शाॅप से झंडा चैक होते हुए खीरू चैक तक डेकोरेटिव लाईट लगाने पर भी सर्वसम्मति से सहमति बनी।
इससे शहर की सुंदरा भी बढ़ जाएगी। जबकि थाना चैक एवं रामबाग महामाया मंदिर के निकट ग्रीन जोन पार्क एवं पौधरोपण करने का निर्णय भी लिया गया। जबकि महामाया मंदिर रामबाग का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। साथ ही शहर में नगर निगम द्वारा जगह चिन्हित करते हुए पिंक टाॅयलेट एवं मॉड्यूलर शौचालय बनाने का भी निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। इसके अलावा बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।