ब्रेकिंग न्यूज़

लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली

Home / bihar / purnea-news / पीएम मोदी देंगे बिहार को फिर तोहफा, वंदे भारत और दो अमृत भारत...

पीएम मोदी देंगे बिहार को फिर तोहफा, वंदे भारत और दो अमृत भारत ट्रेनों का करेंगे शुभांरंभ

बिहार चुनाव से पहले पीएम मोदी पूर्णिया दौरे पर 1 वंदे भारत और 2 अमृत भारत ट्रेनों का शुभारंभ करेंगे। जोगबनी-दानापुर, सहरसा-अमृतसर और जोगबनी-तमिलनाडु रूट पर ट्रेनें चलेंगी।

04-Sep-2025 10:37 PM

By First Bihar

PURNEA: एक महीने बाद बिहार में विधानसभा चुनाव होने की संभावना जतायी जा रही है। चुनाव से पहले बिहार को 3  नई ट्रेनें मिलने जा रही हैं। इसी महीने 2 अमृत भारत और 1 वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। पूर्णिया दौरे के दौरान तीनों ट्रेनों को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 


बता दें कि पटना के दानापुर भाया पूर्णिया होते हुए अररिया के जोगबनी तक वंदे भारत चलेगी। वही सहरसा से अमृतसर के बीच नई अमृत भारत चलेगी। जबकि दक्षिण भारत के लिए पहली बार बिहार से अमृत भारत चलाई जाएगी। जो जोगबनी से तमिलनाडु तक चलेगी।


 बिहार के लोगों को यह बड़ा तोहफा पीएम मोदी देने जा रहे हैं। तीनों ट्रेनों की समय सारणी और किस-किस स्टेशनों पर ठहराव होगा इसकी तैयारी की जा रही है। इसकी जल्द ही आधिकारिक रूप से घोषणा की जाएगी। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 या 17 सितंबर को पूर्णिया आएंगे जहां एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे।


 इसी दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पीएम मोदी एक वंदे भारत और दो अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसे लेकर लोगों में खुशी का माहौल है। पूर्णिया के लोग जिस एयरपोर्ट का इंतजार लंबे समय से कर रहे थे, उसका उद्घाटन तो होने जा ही रहा है, साथ ही तीन ट्रेनों का भी शुभारंभ होने जा रहा है।