25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
13-Jan-2025 06:35 PM
By Tahsin Ali
wine recovered in purnea: उत्तर प्रदेश से ट्रक में भरकर विदेशी शराब शराबबंदी वाले बिहार में लाई गयी थी। शराब की बड़ी खेप नवगछिया ले जाई जा रही थी लेकिन तभी गुप्त सूचना के आधार पर पूर्णिया पुलिस ने उस ट्रक को जब्त किया जिसमें शराब लदा हुआ था। पुलिस ने 5418 लीटर वाइन ट्रक से बरामद किया है। वही ट्रक ड्राइवर सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पूर्णिया पुलिस ने बताया कि गश्ती के दौरान यह सूचना मिली थी कि एक ट्रक रजि० नं0 UP21CN-5937 से विदेशी शराब की बड़ी खेप जीरोमाईल पूर्णियाँ होकर नवगछिया की ओर जाने वाली है। सूचना मिलते ही कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। गठित टीम मरंगा चौक पर जीरोमाईल की ओर से आनेवाली वाहनों का चेकिंग करना प्रारंभ किया।
वाहन चेकिंग के क्रम में ट्रक जिसका रजि० नं0 UP21CN-5937 आता हुआ दिखाई दिया जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से रोका गया एवं संदेह के आधार पर ट्रक की विधिवत तलाशी ली गई तो ट्रक के कंटेनर में जूट की बोरियों से छुपाकर रखा हुआ कुल 5,418 (पाँच हजार चार सौ अठारह) लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। तत्पश्चात ट्रक चालक इमरान, उम्र 40 वर्ष, पिता-अलीमुद्दीन, सा०-कायस्थ बरहा, थाना-केठौर, जिला-मेरठ एवं उपचालक वसीम उम्र 21 वर्ष पिता जान मोहम्मद सा० खुशहालनगर, थाना ब्रह्मपुरी, जिला-मेरठ दोनों राज्य उत्तर प्रदेश को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध विधि-सम्मत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। पूछ-ताछ के क्रम में अभियुक्तों द्वारा शराब तस्करी के Backward/Forward linkage का खुलासा किया गया है जिस संबंध में विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने इस दौरान विदेशी शराब 5,418 (पाँच हजार चार सौ अठारह) लीटर, ट्रक-01 (रजि० नं० UP21CN-5937), मोबाइल-02, नकद-2,000/- रूपया, नंबर प्लेट-02 बरामद किया है। वही गिरफ्तार दोनों लोगों की पहचान इमरान, उम्र 40 वर्ष, पिता-अलीमुद्दीन, सा०-कायस्थ बरहा, थाना-केठौर, जिला-मेरठ, राज्य उत्तर प्रदेश और वसीम उम्र 21 वर्ष पिता जान मोहम्मद सा० खुशहालनगर, थाना ब्रह्मपुरी, जिला-मेरठ, राज्य उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।