ब्रेकिंग न्यूज़

PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित

Home / bihar / प्रेमिका से शादी के बाद शुरू हुआ प्रेमी का ड्रामा, बोला- मैं इस...

प्रेमिका से शादी के बाद शुरू हुआ प्रेमी का ड्रामा, बोला- मैं इस शादी को नहीं मानता

07-Dec-2022 03:11 PM

SAMASTIPUR: बिहार के समस्तीपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक प्रेमी-प्रेमिका को मिलते देख गांववालों ने पकड़ लिया और दोनों की शादी करा दी। इस शादी के बाद कहानी पूरी तरह उस वक्त बदल गई जब लड़के का असली चेहरा प्रेमिका के सामने आया। शादी के बाद प्रेमी कहने लगा कि उसकी जबरदस्ती शादी कराई गई है और इस शादी को वह नहीं मानता। 



आपने कई ऐसे मामले सुने होंगे जहां प्रेमी-प्रेमिका को पकड़े जाने के बाद उनकी शादी करा दी जाती है और फिर कहानी की हैप्पी एंडिंग हो जाती है। लेकिन इस बार शादी के बाद एंडिंग हैप्पी नहीं हुई बल्कि लड़के का ड्रामा शुरू हो गया। मामला जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर पंचायत के डेकारी गांव का है। बताया जा रहा है कि प्रेमी-प्रेमिका लगातार एक दूसरे से मिला करते थे। लेकिन इस बार दोनों को पकड़ लिया गया। 



जब लड़की के घरवालों ने घर में लड़के को देखा तो वे चिल्लाने लगे। इसके बाद गांव के और लोग भी मौके पर पहुंच गए और लड़के को पकड़ लिया। अगले दिन पंचायत बुलाई गई और दोनों की मंदिर में शादी करा दी गई। अब लड़के का कहना है कि जबरदस्ती की इस शादी को वह नहीं मानता है। लड़का जहांगीरपुर पंचायत के डेकारी वार्ड 5 के रमेश महतो का 25 साल का बेटा श्याम कुमार महतो है जबकि लड़की इसी गांव के रामदयाल पासवान की 19 साल की बेटी अंजली कुमारी है।