बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
16-May-2025 11:25 AM
By First Bihar
Bihar Pink Bus for women: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज महिलाओं को एक बड़ा तोहफा देते हुए राजधानी पटना में पिंक बस सेवा और राज्यभर में पिंक बस सेवा की शुरुआत की है। यह कदम राज्य में महिला सशक्तिकरण और सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया गया है।
इस नई पहल के तहत, पिंक बसें केवल महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी, जिनमें महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। वहीं, ब्लू बस सेवा पूरे बिहार में संचालित की जाएगी, जिससे आम जनता को बेहतर और सुलभ परिवहन का लाभ मिलेगा।
परिवहन मंत्री शीला मंडल ने कहा कि "मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आधी आबादी के लिए किसी देवता से कम नहीं हैं। पिंक बस में केवल महिलाएं यात्रा करेंगी और जल्द ही महिला ड्राइवर और महिला कंडक्टरों की भी नियुक्ति की जाएगी।"
परिवहन मंत्री ने यह भी बताया कि पिंक बसों में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। जीपीएस ट्रैकिंग, सीसीटीवी कैमरे और पैनिक बटन जैसी सुविधाएं इसमें शामिल की गई हैं ताकि महिलाओं को बिना किसी भय के सफर का अनुभव मिल सके। राज्य में यह एक ऐतिहासिक और सकारात्मक पहल मानी जा रही है, जो महिला यात्रियों को न केवल सुरक्षा बल्कि आत्मनिर्भरता की ओर भी प्रेरित करेगी।