BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
23-Jun-2022 06:28 AM
PATNA : अगर आप कोरोना को लेकर लापरवाह हो चुके हैं तो थोड़ा सतर्क हो जाइए। बिहार में लगातार कोरोना संक्रमित हो की तादाद में इजाफा हो रहा है और पटना में संक्रमितों के मिलने की तादाद एक बार फिर से बढ़ गई है। चार महीने 17 दिन बाद एक बार फिर पटना में कोरोना विस्फोट हुआ है। पटना में बुधवार को पीएमसीएच के तीन डॉक्टर समेत कुल 83 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं राज्य में 126 लोग संक्रमित पाए गए हैं। पिछले 24 घंटे में पटना में कोरोना का ग्राफ दोगुना हो गया है, मंगलवार को 39 संक्रमित मिले थे। इससे पहले पांच फरवरी को 129 संक्रमित मिले थे। जबकि छह फरवरी को 44 और चार फरवरी को 86 संक्रमित मिले थे। इस वर्ष सबसे ज्यादा संक्रमित 11 जनवरी को 2018 मिले थे।
पटना के पीएमसीएच के संक्रमितों में एक सीनियर डॉक्टर और दो जूनियर महिला डॉक्टर शामिल हैं। बुधवार को एक ही परिवार और मोहल्ले के कई संक्रमित मिले हैं। गांधीनगर में एक ही परिवार के तीन, बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी में तीन, बिहटा में पांच, दानापुर में पांच, संदलपुर के तीन, सिपारा के दो, कंकड़बाग के चार, शेखपुरा के दो लोग संक्रमित मिले। अब कुल सक्रिय संक्रमितों की संख्या 258 पर पहुंच गई है।
इधर इंग्लैंड से लौटा युवक संक्रमित मिला है। बुधवार को एजी कॉलोनी के एक 38 वर्षीय संक्रमित का इंग्लैंड से ट्रैवल हिस्ट्री भी सामने आया है। संक्रमित युवक होम आइसोलेशन में है। स्वास्थ्य विभाग की टीम उसकी जिनोम सिक्वेंसिंग भी करा सकती है।