BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
16-Jul-2022 08:21 AM
PATNA : बिहार में कोरोना की रफ़्तार जिस हिसाब से बढ़ रही है, वे लोगों को फिर से डराने लगी है। गुरुवार की रात से शुक्रवार दोपहर तक की बात करें तो एम्स पटना में तीन कोरोना मरीज़ों ने दम तोड़ दिया है। इनमें से एक तीन माह का मासूम और दूसरा 30 साल का युवक था, जबकि तीसरी 60 साल की महिला थी। तीनो को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद इन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। गौर करने वाली बात ये भी है कि उन्हें कोरोना के अलावा दूसरी कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। एम्स में एक जून से अब तक 7 कोरोना मरीज़ों की मौत हो चुकी हैं।
एम्स के कोरोना नोडल पदाधिकारी डा. संजीव कुमार की मानें तो मुजफ्फरपुर के रहने वाले 30 साल के युवक 18 जून से एडमिट था। वहीं मुजफ्फरपुर के तीन माह के बच्चे को 12 जुलाई को भर्ती कराया गया था। सुपौल की 60 साल की महिला की बात करें तो उसे पिछले दिन यानी 11 जुलाई को एडमिट कराया गया था। शुक्रवार को दो नए मरीज़ एडमिट हुए जबकि एक ठीक होकर घर चले गए।
दरअसल, कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस लिहाज़ से देखा जाए तो आने वाले दिनों में कोरोना फिर से भयावह रूप ले सकता है। साथ ही बिहार में कोरोना के गाइडलाइन्स भी जारी किया जा सकता है, जिसमें, मास्क लगाना अनिवार्य हो सकता है। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल रखना पड़ सकता है।