ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस

Home / bihar / Bihar News: पवन सिंह की पत्नी ने की PM मोदी और CM नीतीश...

Bihar News: पवन सिंह की पत्नी ने की PM मोदी और CM नीतीश कुमार की तारीफ, NDA में शामिल होने की अटकलें

Bihar News: पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की है.

20-Jan-2025 11:29 AM

By First Bihar

Pawan Singh Wife Jyoti Singh: भोजपुरी एक्टर पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने कुछ दिनों पहले बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था. इसके बाद से लगातार वे सुर्खियों में बनी हुई हैं. इसी बीच रविवार को रोहतास में मीडिया से बातचीत के दौरान ज्योति सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की. अब सवाल उठने लगा है कि क्या वे एनडीए में शामिल होने का मन बना रही हैं?

मीडिया के साथ बातचीत के दौरान ज्योति सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो काम किए हैं वह शायद ही कोई अन्य प्रधानमंत्री कर सके. विदेशों में भी भारत का नाम रोशन हो रहा है. पीएम जहां-जहां जाते हैं, वहां 'मोदी-मोदी' के नारे गूंजते हैं.

वहीं ज्योति सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए ऐसा काम किया है जो आज तक कोई नहीं कर सका. महिलाएं अब नौकरी, राजनीति और हर क्षेत्र में अपने पैरों पर खड़ी हो रही हैं. आज मैं रात में भी बेफिक्र होकर अपने घर जा सकती हूं. यह सब मुख्यमंत्री के कामों का ही नतीजा है. पहले के समय में महिलाएं रात में बाहर निकलने से डरती थीं. 

बता दें कि भोजपुरी स्टार पवन सिंह 2024 के लोकसभा चुनाव में काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरे थे. बंगाल के आसनसोल से बीजेपी ने टिकट दिया था लेकिन बाद में विवाद होने पर उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया था. हालांकि वे हार गए थे. अब उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बयानों की राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा हो रही है.