25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
08-Jan-2025 09:41 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में लैंड सर्वे सफल हुआ तो इससे बड़ा वरदान राज्य के लिए कुछ नहीं होगा। जमीन संबंधी सारा विवाद ही खत्म हो जाएगा और आपराधिक घटनाओं पर भी लगाम लग जाएगा। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने यह बातें अधिकारियों और अधिवक्ताओं के साथ हुई बैठक में कही। इस मीटिंग में एसीएस दीपक कुमार सिंह, महाधिवक्ता पीके शाही सहित, कई अधिकारी और अधिवक्ता मौजूद थे।
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष व राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री ने आगे कहा कि भूमि सर्वेक्षण होने से जमीन के कागजात और सारे रिकॉर्ड्स डिजिटल हो जाएंगे। जिसके बाद जमीन मालिक अमेरिका में रहें या लंदन में उनकों अपनी जमीन की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। विदेश में बैठे-बैठे ही वो जमीन संबंधी काम ऑनलाइन कर सकेंगे। उनको बिहार आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
बैठक के संबोधित करते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा कि जमीन सर्वे को लेकर कई तरह का भ्रम फैलाया जा रहा है जो कि गलत बात है। यह काम जमीन मालिकों की सुविधा के लिए हो रही है। जमीन सर्वे होने से जमीन के सही मालिक को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। राजस्व विभाग पूरी इसे लेकर युद्धस्तर पर काम कर रहा है।
उन्होंने बताया कि यदि जमीन के मालिकों का कागजात दुरुस्त हो जाता है तब उन्हें अंचल कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। सबकुछ डिजिटल हो जाएगा। ऐसा होने के बाद जमीन का सारा पेपर लोग कही से भी ऑनलाइन चेक कर सकेंगे और किसी भी चीज के लिए अप्लाई कर सकेंगे। दिलीप जायसवाल ने आगे कहा कि राजस्व विभाग को एक ईमानदार मंत्री की आवश्यकता थी। यदि मंत्री ही ईमानदार नहीं होगा तब नीचे के अधिकारी कैसे होंगे।