25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
11-Jan-2025 12:45 PM
By First Bihar
bihar news : बिहार के लोगों को नए साल के मौके पर बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। अब सूबे के अंदर कहीं भी बिजली की कमी नहीं होने वाली है। अब राज्यवासियों बिजली कटने की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसकी वजह है कि अब बिहार के बिजली का कोटा लगभग डेढ़ हजार मेगावाट बढ़ जाएगा। इसके साथ ही नए साल में राज्य के अंदर नई इकाई से बिजली की आपूर्ति होगी।
दरअसल, बिहार के बक्सर जिले के चौसा में सूबे के अंदर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए 660 मेगावाट की दो इकाई का निर्माण कार्य जारी है। इसकी एक इकाई इसी साल शुरू भी हो जाएंगे। इससे आम लोगों से लेकर किसानों तक को काफी फायदा होगा। इस 660 मेगावाट कि परियोजना से 561 मेगावाट बिजली बिहार को मिलने लगेगी।
वही,पटना जिले के बाढ़ एनटीपीसी के अंदर स्टेज वन की तीसरी इकाई का निर्माण भी अंतिम चरण में है। इसके चालू होने के बाद 660 मेगावाट की इस इकाई से बिहार को 397 मेगावाट बिजली मिलेगी। ऐसे में इस साल सूबे के अंदर बिजली का कोटा बढ़ कर होगा 1440 मेगावाट हो जाएगा। जिससे लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।
जबकि पड़ोसी राज्य झारखंड के चतरा में अवस्थित नॉर्थ कर्णपुरा की इकाई चालू हो जाएगी। यहां से बिहार को 297 मेगावाट बिजली मिलेगी। इसी तरह लखीसराय में 185 सोलर मेगावाट परियोजना पर काम चल रहा है। संभवतः इस साल यहां से भी बिजली उत्पादित होने लगेगी। अब इन तमाम जगहों से बिजली की आपूर्ति बढ़ने से राज्य मे न सिर्फ नागरिकों को बढ़ी हुई सुविधा का लाभ मिलेगा बल्कि इससे रोजगार के नए संसाधन भी पैदा होंगे।
इधर, इस पुरे मामले कि जानकारी देते हुए ऊर्जा,योजना एवं विकास मंत्री बिजेन्द्र यादव ने कहा नई बिजली घर के चालू होने से बिहार को लाभ होगा। अब राज्यवासियों को निर्बाध बिजली दी जा सकेगी। इससे बिहार का हर क्षेत्र में विकास होगा। इसके साथ ही साथ बच्चे ठीक से पढ़ाई करेंगे साथ ही कल- कारखानों का उत्पादन बढ़ जाएगा।