BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार
10-Jan-2025 07:28 AM
By First Bihar
Bihar News : बिहार के सरकारी दफ्तर में घूसखोरी और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए नया सिस्टम लागू होगा। इसके जरिए घूसखोरी और भ्रष्टाचार करने वाले लोगों पर एक्शन लिया जाएगा। मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने कहा है कि राज्य सरकार जल्द ही ई-आफिस प्रणाली लागू करने जा रही है। ई-आफिस का उद्देश्य सरकारी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, दक्षता और गति सुनिश्चित करना है।
वहीं, इसके तहत सभी कर्मियों का तकनीकी प्रशिक्षण अनिवार्य किया जाएगा ताकि वे नई प्रणाली को समझ सकें और उसका प्रभावी उपयोग कर सकें। मुख्य सचिव गुरुवार को मुख्य सचिवालय स्थिति सभागार में आयोजित बैठक में बोल रहे थे। बैठक में सचिवालय सेवा संवर्ग के कर्मियों की सिविल लिस्ट का विमोचन भी किया गया।
इसके साथ ही बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव बी राजेंदर ने सचिवालय सेवा कर्मियों की सिविल लिस्ट का विमोचन भी किया। मुख्य सचिव ने कहा कि सिविल लिस्ट सरकारी कार्यों के संचालन के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इससे कर्मियों की शैक्षणिक योग्यता, पता, और सेवा से जुड़े अन्य विवरणों की जानकारी मिलती है। जिससे कार्य संबंधी निर्णय लेने में आसानी होती है।
इधर, मुख्य सचिव ने बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली की ओर भी ध्यान आकृष्ट किया। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए बायोमेट्रिक प्रणाली को व्यापक रूप से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह कदम कार्यस्थल पर अनुशासन बढ़ाने और कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने में सहायक होगा।