ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna / Teacher Vacancy : शिक्षकों के 80 हजार से अधिक पदों पर बहाली! जानिए...

Teacher Vacancy : शिक्षकों के 80 हजार से अधिक पदों पर बहाली! जानिए कब जारी होगा TRE-4.0 का नोटिफिकेशन

Teacher Vacancy : बीपीएससी ने 80 हजार से अधिक शिक्षक पदों पर बहाली की योजना बनाया है। वैसे शिक्षक जो तीसरे चरण की भर्ती प्रक्रिया के दौरान शामिल नहीं हुए थे वह अब चौथे चरण में शामिल हो सकते हैं ...

09-Jan-2025 09:06 AM

By First Bihar

Teacher Vacancy : बिहार लोक सेवा आयोग  चौथे चरण की शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के जरिए 80 हजार से अधिक शिक्षक पदों पर बहाली की योजना बना रहा है। टीआरई-4 में तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती में खाली रह गए पदों को भी चौथे चरण में शामिल किया जाएगा। तीसरे चरण की भर्ती प्रक्रिया के दौरान कुल 21397 पद खाली रह गए हैं, जिन्हें चौथे चरण में शामिल कर भरा जाएगा।वहीँ अभी टीआरई-3 में पास अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया जारी है। आइए जानते हैं कि आयोग चौथे चरण की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन कब तक जारी कर सकता है। 


शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति का विज्ञापन जल्द निकल जाएगा। हमारी सरकार शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही रही है। अब जल्द ही हमलोग चौथे चरण की बहाली को लेकर भी टीआरई-3 में पास अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया जारी है।


बीपीएससी ने टीआरई-4 के तहत सबसे अधिक गणित, संगीत और खेल शिक्षकों के करीब 11 हजार से अधिक पदों को भरने की तैयारी है। चौथे चरण के तहत कक्षा 1 से 5वीं, 6 से 8वीं और 9 से 12वीं तक के शिक्षक के पदों पर बहाली की जाएगी। वहीं एससी-एसटी विभाग की तरफ से संचालित स्कूलों में भी खाली पद भरे जाएंगे। टीआरई 3 भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोग चौथे चरण की शिक्षक बहाली की अधिसूचना जारी करेगा। 


गौरतलब हो कि, कक्षा 1 से 5वीं तक के प्राथमिक शिक्षकों के पद पर चयनित अभ्यर्थी को भत्ता आदि जोड़कर कुल 48,880 रुपए महीने सैलरी मिलती है।  वहीं मिडिल स्कूल शिक्षकों की सैलरी 54,370 रुपए और कक्षा 9वीं से 10वीं तक के शिक्षकों की सैलरी प्रति माह 59,860 रुपए होती है। इससे पहले बीपीएससी ने पहले, दूसरे और तीसरे चरण के जरिए 2.81 लाख शिक्षक पदों पर भर्तियां निकाली थी, जिन पर कुल 2.55 लाख शिक्षकों की बहाली की गई।