25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
12-Jan-2025 06:45 PM
By First Bihar
PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां ठंड के मद्देनजर पटना में आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूलों को 15 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने इसे लेकर आदेश जारी किया है। उन्होंने बताया कि पटना में अत्यधिक ठंड और कम तापमान की स्थिति बनी हुई है जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है।
ठंड को देखते हुए पहले 11 जनवरी तक आठवीं कक्षा के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया गया था। रविवार 12 जनवरी को फिर डीएम ने नया आदेश जारी करते हुए आठवीं कक्षा तक के तमाम स्कूलों को 13 से 15 जनवरी तक बंद रखने को कहा गया है। हालांकि आठवीं कक्षा से ऊपर की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां पूर्वाह्न 9 बजे से अपराह्न 3.30 बजे के बीच संचालित की जा सकती है।
वही बोर्ड परीक्षा से संबंधित शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन इससे मुक्त रखा गया है। बता दें कि ठंड को देखते हुए पहले 6 जनवरी से लेकर 11 जनवरी तक आठवीं कक्षा तक के स्कूलों को बंद किया गया था। 12 जनवरी वैसे भी रविवार के कारण छुट्टी का दिन है। रविवार को पटना डीएम ने नया आदेश जारी किया कि अब स्कूल 13 जनवरी दिन सोमवार से लेकर 15 जनवरी बुधवार तक बंद रहेगा। 14 जनवरी को मकर संक्रांति की छुट्टी रहती है। अब 16 जनवरी दिन गुरुवार से सभी स्कूलों में पठन पाठन सुचारू रूप से शुरू होगा। 