ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna / Prashant Kishor: BPSC परीक्षा के बाद धरना से हटाएं जाएंगे प्रशांत किशोर, DM...

Prashant Kishor: BPSC परीक्षा के बाद धरना से हटाएं जाएंगे प्रशांत किशोर, DM ने चेतावनी देते हुए कहा ... पब्लिक प्लेस में नहीं कर सकते यह काम

जनसुराज प्रमुख प्रशांत किशोर पिछले तीन दिनों से बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। अब उन्हें पटना डीएम के तरफ से निर्देश जारी किया गया है।

04-Jan-2025 01:42 PM

By VISHWAJIT ANAND

Prashant Kishor : जनसुराज प्रमुख प्रशांत किशोर पिछले तीन दिनों से बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। आज शनिवार (4 जनवरी) को तीसरी दिन भी वह गांधी मैदान के गांधी मूर्ति के अंदर आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। ऐसे में इस मामले में अब पटना के डीएम ने पीके को कड़ी चेतावनी दी है। 


पटना के डीएम ने कहा कि, प्रशांत किशोर जहां धरना दे रहे हैं वह इलाका प्रतिबंधित है। वह पिछले तीन दिनों से प्रतिबंधित क्षेत्र में अनशन कर रहे हैं। हमने पहले ही उनको इस बारे में जानकारी दे दी है कि यहां धरना करने का अधिकार नहीं है। इसलिए वह इस जगह को खाली कर दें, लेकिन उन्होंने जगह खाली नहीं किया है। आज राजधानी के 22 सेंटर पर बीपीएससी की रद्द की गई परीक्षा आयोगित करवाई जा रही है। इस परीक्षा के बाद हम यह तय करेंगे कि उनके साथ क्या करना है और कैसे करना है ?


इसके अलावा पीके के तरफ से दिए गए दलील कि 'हमें अधिकारी है धरना पर बैठने का' पर   पलटवार करते हुए पटना डीएम ने कहा कि हाई कोर्ट के निर्देशानुसार धरना के लिए गर्दनीबाग में स्थल निर्धारित है। इसलिए उनको यह जगह खुद से खाली कर देना चाहिए, यदि वह खुद से खाली नहीं करते हैं तो हमें एक्शन लेना होगा और हम आज शाम के बाद एक्शन ले सकते हैं। फिलहाल 4 जनवरी की परीक्षा को लेकर प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता थी आज की परीक्षा को  संम्पन करवाना है। 


इसके आगे डीएम ने कहा कि सार्वजनिक जगह तो हर जगह है। लेकिन विधि व्यवस्था बनाके रखना होता है। इसका यह मतलब नहीं होता की आप जहां चाहें वहां धरना करना शुरू कर दें यह कहीं से भी उचित नहीं है। उनका यह तर्क बिल्कुल भी सही नहीं है कि पब्लिक प्लेस पर बैठकर धरना दिया जा सकता है। व्यवस्था बनाये रखने की जिम्मेदारी हम सभी जिम्मेदार नागरिकों का होता है। इसलिए उन्हें खुद से यह जगह खाली कर देनी चाहिए।