25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
06-Jan-2025 07:39 AM
By First Bihar
Prashant Kishor Detained : गांधी मैदान में आमरण अनशन पर बैठे जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को हिरासत में लिया गया है। आमरण अनशन कर रहे प्रशांत किशोर को 4 बजे जबरन हिरासत में लिया गया। इस दौरान प्रशांत किशोर को पुलिस ने थप्पड़ भी जड़ा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद अब पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया है।
वहीं, इस पुरे मामले को लेकर किशोर की टीम का कहना है कि पिछले पांच दिनों से ध्वस्त शिक्षा और भ्रष्ट परीक्षा के खिलाफ आमरण अनशन कर रहे प्रशांत किशोर को 4 बजे जबरन हिरासत में लिया गया। जनसुराज का दावा है कि इस दौरान प्रशांत किशोर को पुलिस ने थप्पड़ भी जड़ा। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस में बिठाकर अज्ञात जगह पर ले गई। दूसरी ओर उन्होंने इलाज कराने से इंकार कर दिया और अनशन जारी रखन की बात कही।
इसके साथ ही जनसुराज के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर आरोप लगाते हुए लिखा, ‘नीतीश कुमार की कायरता देखिए, उनकी पुलिस ने पिछले 5 दिनों से ध्वस्त शिक्षा और भ्रष्ट परीक्षा के खिलाफ आमरण अनशन कर रहे प्रशांत किशोर को रात 4 बजे जबरन हिरासत में लिया। साथ में बैठे हजारों युवाओं को अज्ञात जगह पर ले गई।’ जबकि प्रशांत किशोर को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद उनके समर्थकों ने हंगामा किया है। सड़कों पर समर्थकों के हंगामे का वीडियो आया है जो तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दें कि प्रशांत किशोर 2 जनवरी की शाम से पटना के गांधी मैदान में बापू की प्रतिमा के पास आमरण अनशन पर बैठे हैं। उनके इस अनशन को जिला प्रशासन ने गैरकानूनी बताया है। पीके की मांगों में BPSC की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा में हुई अनियमितता और भ्रष्टाचार की उच्चस्तरीय जांच और री-एग्जाम, साल 2015 में सात निश्चय के तहत किए गए वादे के तहत 18 से 35 साल के बेरोजगार युवा को बेरोजगारी भत्ता देने और पिछले 10 सालों में प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई अनियमितता और पेपर लीक की जांच और दोषियों पर की गई कार्रवाई पर श्वेत पत्र जारी किया जाना शामिल है।