25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
06-Jan-2025 09:40 AM
By First Bihar
Prashant Kishor Arrest : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें नौबतपुर के पिपलावां थाने में रखा गया है। यहीं से उन्हें कोर्ट ले जाया जाएगा। इस बीच जब पीके के गिरफ़्तारी को लेकर जनसुराज के तरफ से बड़ा आरोप लगाया गया है।
जन सुराज के तरफ से यह दावा किया गया है कि प्रशांत किशोर को आज सुबह पुलिस आमरण अनशन से हिरासत में ले गई है और पिछले 5 घंटे से उन्हें पटना के आसपास घुमा रही है। पुलिस उन्हें AIIMS में एडमिट नहीं करा पाई क्योंकि वहां जन सुराज के समर्थक भारी संख्या में जमा हो गए। अभी तक पुलिस उनका मेडिकल जांच नहीं करा पाई है और उन्हें एंबुलेंस में लेकर घूम रही है।
जन सुराज पार्टी की ओर से कहा गया है कि प्रशांत किशोर को नौबतपुर की तरफ से पुलिस मेडिकल जांच के लिए पटना की तरफ बढ़ रही है। PMCH या NMCH ले जाने की संभावना है। हालांकि, डीएम चंद्रशेखर ने पूर्व में कहा था कि पीके की मेडिकल जांच एम्स में करा दी गई है, उनका स्वास्थ्य ठीक है। मालूम हो कि, प्रशांत किशोर के साथ पटना पुलिस ने धरने पर बैठे जन सुराज के 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उन्हें हरनौत जेल लेकर गई है। पीके को अलग जगह रखा गया है। ताकि एक जगह आंदोलनकारी नहीं जुट सके।
इधर, पटना में अहले सुबह गांधी मैदान से लेकर एम्स तक जमकर हंगामा हुआ। सुबह पौने चार बजे पुलिस पीके को हिरासत में लेने गांधी मैदान पहुंची। वहां पर जन सुराज समर्थकों से पुलिस की गुत्मगुत्थी हुई। इसके बाद उन्हें एम्स ले जाया या। अस्पताल के बाहर भी समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प हुई। पुलिस ने हल्का बल भी प्रयोग किया।