25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
06-Jan-2025 12:36 PM
By First Bihar
Prashant Kishor Arrest: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके बाद पटना पुलिस ने उन्हें सिविल कोर्ट में पेश किया और वहां से उन्हें PR बॉन्ड पर जमानत दे दी गई है। हालांकि, प्रशांत किशोर को 25 हजार के निजी मुचलके पर जमानत दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर को पुलिस पटना फतुहा से सीधे पटना के बांकीपुर सिविल कोर्ट लेकर आई। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने पुलिस और प्रशांत किशोर की बात सुनने के बाद 25 हजार के PR बॉन्ड पर जमानत दे दी। इससे पहले फतुहा अस्पताल में पीके का मेडिकल चेकअप कराया गया। जन सुराज पार्टी ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि एम्स प्रशासन ने पीके का मेडिकल चेकअप कराने से इनकार कर दिया था, इसलिए पुलिस उन्हें एंबुलेंस में लेकर सुबह से घूमती रही।
दरअसल, पीके 02 जनवरी से गांधी मैदान में धरना पर बैठे हुए थे जबकि गांधी मैदान धरना देने के लिए प्रतिबंधित है। गर्दनीबाग धरना स्थल पर जाने के लिए प्रशासन ने नोटिस दिया था, जिसके बाद कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि 43 लोगों को हिरासत में लिया गया है और 15 गाड़ियों को सीज किया गया है। 43 में से 30 लोगों का वेरीफिकेशन किया है। 4 लोग राज्य से बाहर हैं केवल 5 लोग पटना के हैं। बचे हुए लोग प्रदेश के अन्य जिलों से हैं।