25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
06-Jan-2025 08:02 AM
By First Bihar
Prashant Kishor Arrest : बिहार में सोमवार की सुबह काफी हंगामेदार नजर आ रहा है। सुबह- सुबह करीब 4 बजे पुलिस ने प्रशांत किशोर को हिरासत में ले लिया है। पीके पिछले पांच दिनों से गांधी मैदान में अनशन पर बैठे थे और अब पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बिहार पुलिस ने गांधी मूर्ति से सुबह 4 बजे प्रशांत किशोर को हिरासत में लेकर एंबुलेंस से AIIMS लेकर गई है। पुलिस ने उन्हें सभी लोगों से अलग कर दिया गया है। इसके बाद अब पटना के डीएम ने यह पुष्टि किया है कि पीके को गिरफ्तार किया गया है।
पटना डीएम ने यह जानकारी देते हुए कहा कि जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर एवं कुछ अन्य लोगों के द्वारा अपनी पाँच सूत्री माँगों को लेकर प्रतिबंधित क्षेत्र गांधी मैदान के गांधी मूर्ति के समक्ष अवैध ढंग से धरना दिया जा रहा था। प्रशासन द्वारा वहां से हटकर धरना के लिए निर्धारित स्थल गर्दनीबाग में जाने के लिए नोटिस दिया गया था। अब प्रतिबंधित क्षेत्र में ग़ैर-क़ानूनी ढंग से धरना देने के कारण गांधी मैदान थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अनेक बार आग्रह करने तथा पर्याप्त समय देने के बाद भी स्थल ख़ाली नहीं किया गया। इसके बाद आज दिनांक 06.01.2025 को सुबह में उन्हें कुछ समर्थकों के साथ गिरफ़्तार किया गया है। वे लोग पूरी तरह से स्वस्थ हैं। विहित प्रक्रिया के तहत कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्यवायी की जा रही है।
वहीं, पटना पुलिस जब प्रशांत किशोर को लेकर AIIMS पहुंची तो पीके के समर्थकों ने भारी बवाल किया। पीके के समर्थक और बीपीएससी अभ्यर्थी एंबुलेंस के आगे लेट गए। जिसके बाद पुलिस ने सभी को हटाने की कोशिश की। समर्थक और अभ्यर्थी पुलिस को रोक रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने एम्स के बाहर हल्का बल प्रयोग किया। इस दौरान एम्स के बाहर भारी बवाल देखने को मिला है। इसके बाद पुलिस के साथ तू-तू-मैं-मैं की खबरें सामने आई है।
जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर के समर्थकों का कहना है, "प्रशांत किशोर बिहार के लोगों के लिए, छात्रों के लिए लड़ रहे थे। बिहार सरकार इस एकता से डरती है। उनके खिलाफ शारीरिक हिंसा निंदनीय है। हमें नहीं पता कि उन्हें कहां ले जाया गया है। हम पूछ रहे हैं लेकिन कोई हमें नहीं बता रहा है कि उन्हें कहां ले जाया गया है।