ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna / लालू-राबड़ी से मिलने पहुंचे नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, इससे पहले राजभवन जाकर...

लालू-राबड़ी से मिलने पहुंचे नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, इससे पहले राजभवन जाकर तेजस्वी ने की मुलाकात

लालू से मिलकर नवनियुक्त राज्यपाल ने नववर्ष की दी शुभकामनाएं, राबड़ी देवी को जन्मदिन की दी बधाई, आरिफ मोहम्मद खान के राबड़ी आवास आने की सूचना मिलते ही राजभवन पहुंच गये तेजस्वी यादव, गवर्नर को दी नये साल की बधाई

01-Jan-2025 05:37 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान फर्स्ट जनवरी की शाम अचानक राबड़ी आवास पहुंचे। जहां उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी से मुलाकात की। राज्यपाल ने लालू और राबड़ी को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। वही राबड़ी देवी को उनके जन्मदिन की भी शुभकामनाएं दी। 


इस दौरान तेजस्वी यादव सहित लालू परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे। नवनियुक्त राज्यपाल के आगमन को लेकर राबड़ी आवास के बाहर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये थे। मिली जानकारी के अनुसार लालू-राबड़ी से मुलाकात के बाद नवनियुक्त राज्यपाल 6 बजकर 15 मिनट पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता आरके सिन्हा के आवास पर भी जाएंगे जहां उनसे भी मुलाकात करेंगे और नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं देंगे। 


इससे पहले बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राजभवन पहुंचे थे। तेजस्वी यादव ने राजभवन में नवनियुक्त बिहार के राज्यपाल आरिफ अहमद खान से मुलाकात की और नये साल की शुभकामनाएं दी। इस दौरान 15 मिनट तक दोनों के बीच राजभवन में बातचीत हुई। राज्यपाल से मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव राबड़ी आवास के लिए रवाना हुए। वही थोड़ी देर बाद राज्यपाल भी राबड़ी आवास पहुंचे जहां उन्होंने लालू और राबड़ी देवी को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। वही राबड़ी देवी को उनके जन्मदिन पर गवर्नर ने बधाई दी। 


राबड़ी आवास पर नववर्ष की बधाई देने पहुंचे लोगों को तेजस्वी यादव ने भी नए साल की बधाई दी और नए साल में यह संकल्प लिया कि बेरोजगारी और पलायन को खत्म करेंगे। नए साल में नई और सकारात्मक सरकार बनाएंगे। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार को नए साल की शुभकामना देते हैं। इस साल नीतीश चाचा की विदाई तय है। नीतीश कुमार विदाई यात्रा कर रहे हैं पता नहीं नीतीश कुमार कहां घूम रहे हैं। किससे बात कर रहे हैं। नीतीश कुमार अब थक चुके हैं। खेत में लगातार 20 साल  तक एक ही बीज डालने से फसल और जमीन दोनों खराब हो जाता है। नए ब्रांड का नया बीज डालने का समय आ गया है। तेजस्वी ने कहा कि नए साल में बिहार को आगे बढ़ाना है नए साल में बिहार से एनडीए की विदाई तय है।