25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
11-Jan-2025 07:10 PM
By First Bihar
patna muzaffarpur student protest..बिहार बंद से पहले छात्र युवा शक्ति ने शनिवार को पटना के इनकम टैक्स गोलंबर से डाकबंगला चौराहा तक मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान युवाओं ने पटना में मार्च कर बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में नारेबाजी भी की। वही मुजफ्फरपुर में शहीद खुदीराम बोस स्टेडियम से टावर चौक तक छात्र राजद ने मार्च निकाला और इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका गया।
मुजफ्फरपुर में छात्र राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष सह विश्वविद्यालय प्रभारी अमरेन्द्र कुमार ने कहा कि बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इर्द-गिर्द रहने वाले लोगों ने बीपीएससी का 60% से अधिक सीट को बेच दिया हैं। जिसके कारण परीक्षा में धांधली करायी जा रही है। इसीलिए पेपर लीक कराया गया था।छात्रों के द्वारा लगातार आंदोलन किये जाने के बावजूद आज तक बीपीएससी की परीक्षा को रद्द नहीं किया गया।
छात्र राजद के नेताओं ने कहा कि हमारे नेता तेजस्वी यादव शुरू से ही छात्रों के आंदोलन को समर्थन दे रहे थे और छात्र राजद भी आंदोलन कर रहा है। जबतक परीक्षा रद्द नहीं होगी तबतक आंदोलन जारी रहेगी। वही छात्र राजद के जिला प्रभारी अविनाश कुमार उर्फ राजा बाबू ने कहा कि बीपीएससी के खिलाफ छात्र राजद शुरू से ही आंदोलन मुजफ्फरपुर में कर रही है और आगे भी जारी रहेगी। छात्रों की समस्या को छात्र राजद उठाते आ रहा है और आगे भी उठाएंगा।
पटना से सदन और मुजफ्फरपुर से मनोज की रिपोर्ट