ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna / गुरू गोविन्द सिंह जी महाराज का 358वां प्रकाश पर्व आज, 1505 KM की...

गुरू गोविन्द सिंह जी महाराज का 358वां प्रकाश पर्व आज, 1505 KM की दूरी साइकिल से तय कर पंजाब से पटना साहिब पहुंचे मनिंदर सिंह

सिखों के दसवें श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती आज देशभर में धूमधाम के साथ मनाई जा रही है। गुरू गोविन्द सिंह जी महाराज के 358वां प्रकाश पर्व में शामिल होने के लिए 1505 KM की दूरी साइकिल से तय कर मनिंदर सिंह पंजाब से पटना साहिब पहुंचे।

06-Jan-2025 02:57 PM

By Badal

PATNA CITY: सिखों के दसवें श्री गुरू गोविन्द सिंह जी महाराज के 358वें प्रकाश पर्व आज पूरे विश्व में हर्ष और उल्लास से मनाया जा रहा है। प्रकाशोत्सव में शामिल होने के लिए पंजाब के बटाला से 1505 किलोमीटर की साइकिल यात्रा तय करके सिख श्रद्धालु मनिंदर सिंह पटना साहिब पहुंचे। 22 दिसंबर को मनिंदर ने पंजाब से अपनी यात्रा शुरू की थी। गुरु गोविंद सिंह की जयंती में शामिल होने के लिए वो 6 जनवरी को पटना साहिब पहुंचे हैं। उनकी इस यात्रा का उद्धेश्य देश में शांति का संदेश फैलाना है। 


गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 358 वें प्रकाश पर्व में शामिल होने के लिए इतनी लंबी दूरी तय करके मनिंदर सिंह पटना साहिब पहुंचे हैं। पटना साहिब के तख्त श्री हरिमंदिर पहुंचकर मनिंदर सिंह ने गुरु गोविंद सिंह महाराज के दरबार में मत्था टेका और देश में अमन-चैन कायम रहे इसके लिए दुआएं मांगी। इस लंबी साइकिल यात्रा के अनुभव के बारे में बात करते हुए मनिंदर सिंह ने बताया कि वे गुरुद्वारा के दर्शन करके लोगों को शांति का संदेश देंगे और देशवासियों से आपसी प्रेम और भाईचारा बनाए रखने की अपील करेंगे।


सिख श्रद्धालु मनिंदर सिंह ने अपनी यात्रा पंजाब से बटाला से शुरू की। साइकिल चलाकर उन्होंने 1505 किलोमीटर तक की यात्रा तय करते हुए पटना साहिब पहुंचे हैं। ऐसा करने का उनका मकसद यह है कि देश में सुख-शांति समृद्धि बनी रहे इसे लेकर गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। तख्त श्री हरिमंदिर में मनिंदर सिंह का स्वागत किया गया। उनके इस जब्बे को देखकर हर कोई हैरान था। 


गुरु साहिब ने पूरी दुनिया को हक की आवाज उठाने के लिए और दुनिया को जुल्म के खिलाफ खड़े होकर लड़ना सिखाया. उनके पूरे जीवन से सच के राह पर चलने की प्रेरणा मिलती है. इसलिए उन्हें सर्वंस दानी कहा जाता है। श्री गुरू गोविन्द सिंह जी महाराज का जीवन संघर्ष, त्याग एवं बलिदान की अनुपम गाथा है। सत्यनिष्ठा, स्वाभिमान, राष्ट्र-प्रेम तथा सामाजिक समरसता से परिपूर्ण उनका जीवन संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणादायी है।


358 वें प्रकाश पर्व को लेकर पटना साहिब  गुरुद्धारा में महालंगर प्रसाद का शुआरम्भ हो गया है जहाँ हजारों की संख्या में श्रद्धालु गुरु प्रसाद के रूप में लंगर चख रहे है। लंगर में 24 घंटे महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं को निस्वार्थ भाव से लंगर चखाया जा रहा है। सेवादार निस्वार्थ होकर अपनी सेवा दे रहे है। कोई खाना बनाने में लगा है तो श्रद्धालुओं को खिलाने में लगे हैं।  महिलाएं रोटियां बनाने में जुटी है तो कोई सब्जी काटने में लगा है। सेवादारों की श्रद्धाभक्ति देखते ही बन रही है। 

news imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews image