25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
04-Jan-2025 08:09 AM
By First Bihar
EDUACATION NEWS : पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी (पीपीयू) में ग्रेजुएशन की परीक्षाएं शनिवार से शुरु हो रही है। इसको लेकर सूबे के अंदर 58 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। यह परीक्षा 13 जनवरी तक चलनेवाली है और इस परीक्षा को पूरी पारदर्शिता के साथ कराने का निर्देश जारी किया गया है। इस परीक्षा में मोबाइल या किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक सामान को केंद्र के भीतर ले जाने पर पूर्णत: पाबंदी लगाई गई है।
वहीं, इस परीक्षा के 21-22 जनवरी से स्नातक व स्नातकोत्तर दोनों की सेमेस्टर फर्स्ट की परीक्षाएं शुरू होंगी। उसकी भी तैयारी चल रही है। परीक्षा नियंत्रक मनोज कुमार ने कहा कि सभी परीक्षाएं इसी महीने अंत तक हर हाल में करा ली जायेंगी। सत्र बिल्कुल ही नियमित रहेगा।रिजल्ट भी फरवरी में जारी कर दिया जायेगा। सभी परीक्षा केंद्र पर आब्जर्वर तैनात रहेंगे।
इसके साथ ही पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने छात्रहित को देखते हुए वर्ष 2024 में नामांकित छात्रों को रजिस्ट्रेशन का अंतिम मौका दिया है। इस बाबत कुलपति प्रो आरके सिंह के निर्देश के बाद डीएसडब्ल्यू प्रो रिमझिम शील ने सभी कॉलेजों को सूचना भेज दी है। इसके तहत छात्र चार एवं पांच जनवरी को विश्वविद्यालय के पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
उधर, प्रो रिमझिम शील ने बताया कि छात्रहित को देखते हुए यूजी रेगुलर, पीजी रेगुलर, यूजी वोकेशनल एवं पीजी वोकेशनल सत्र 2024-25 में नामांकित छात्रों को अंतिम मौका दिया गया है। यदि इस अवधि में कोई विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन से चूक जाते है तो उनका नामांकन स्वत: रद्द हो जायेगा।