25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
05-Jan-2025 09:39 PM
By First Bihar
PATNA: BPSC 70th परीक्षा में कथित गड़बड़ी के खिलाफ पिछले तीन दिनों से पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में जनसुराज के संरक्षक और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर अभ्यर्थियों के साथ अनशन पर बैठे हैं। प्रशांत किशोर और अभ्यर्थियों से मिलने के लिए भोजपुरी गायक छैला बिहारी गांधी मैदान पहुंचे। भोजपुरी गीतों के माध्यम से उन्होंने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में लाठी गोली की सरकार नहीं चलेगी।
पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आमरण अनशन पर बैठे जन सुराज के संरक्षक प्रशांत किशोर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव से यह अपील की है कि वो भी बच्चों की खातिर सड़क पर उतरे। प्रशांत किशोर ने कहा कि तेजस्वी यादव हों या राहुल गांधी हों, या फिर कोई और नेता वे बच्चों के भविष्य के लिए हमारे साथ आएं। मैं उनके पीछे बैठकर इस आंदोलन का समर्थन करूंगा। अगर युवा तय कर लें कि वे नेता इसका नेतृत्व करेंगे, तो मैं पीछे हटने के लिए भी तैयार हूं। रविवार की शाम में छात्रों के समर्थन देने भोजपुरी गायक छैला बिहारी गांधी मैदान पहुंच गये। इस दौरान उन्होंने भोजपुरी गानों के माध्यम से बिहार सरकार पर निशाना साधा। कहा कि बिहार में लाठी गोली की सरकार है।
पटना के गांधी मैदान से सदन की रिपोर्ट