ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna / Bihar Weather Today : बिहार के कई जिलों में में कोहरे का ऑरेंज...

Bihar Weather Today : बिहार के कई जिलों में में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, इन जगहों में शीत दिवस का पूर्नानुमान

बिहार के अधिकांश जिलों के कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं जबकि बक्सर, कैमूर और सारण जिले के एक या दो स्थानों पर शीत दिवस रहने की संभावना है।

05-Jan-2025 07:22 AM

By First Bihar

bihar weather update : पूरे बिहार में ठंड और कोहरे का प्रकोप है। रविवार की सुबह भी प्रदेश के कई जिलों में लोगों का जबरदस्त ठंड का अहसास हुआ है। इसके अलावा कई स्थानों पर घना कोहरा नजर आय़ा है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को सुबह के समय प्रदेश घने कोहरे की चपेट में रहेगा। इस दौरान उत्तर पूर्व भाग के अधिकांश जिलों में अति घना कोहरा छाया रहेगा। 


मौसम विभाग के तरफ से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दक्षिण, उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य भागों के अधिकांश जिलों के कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं जबकि बक्सर, कैमूर और सारण जिले के एक या दो स्थानों पर शीत दिवस रहने की संभावना है।अगले तीन दिनों के दौरान प्रदेश के न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होगी। 


मौसम विभाग के तरफ से घना कोहरा और ठंड से बचने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग ने 11 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग ने पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल जिला के लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग की ओर से जारी अलर्ट में लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि घना से भी बहुत अधिक घना कोहरा है। इससे बचने की जरूरत है, ताकि किसी प्रकार का नुकसान नहीं हो।


इधर, कोहरे का सबसे ज्यादा असर दिल्ली से आने वाली ट्रेनों के परिचालन पर पड़ा है। तेजस राजधानी एक्सप्रेस 12 घंटे की देरी से शाम करीब पांच बजे पटना जंक्शन पहुंची। यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्हें यात्रा के दौरान भोजन में खिचड़ी व अचार परोसा गया। पटना से वापसी के लिए इस ट्रेन को रात साढ़े ग्यारह बजे के लिए रीशेड्यूल कर दिया गया। इस ट्रेन के यात्री पांच छह घंटे तक पटना जंक्शन पर इंतजार करते रहे। संपूर्ण क्रांति सात घंटे 30 मिनट की देरी से पहुंची। इसी तरह कोलकाता राजधानी एक्सप्रेस 13 घंटे और मगध एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से पटना आई। गया होकर जाने वाली भुवनेश्वर राजधानी 16 घंटे, सियालदह राजधानी 15 घंटे व रांची राजधानी 6 घंटे लेट रही।