25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
09-Jan-2025 02:37 PM
By Viveka Nand
Bihar Transport News: राष्ट्रीय उच्च मार्ग एवं राजकीय उच्च मार्ग के किनारे खराब या लावारिस पड़े बस और ट्रकों को हटाने की कार्रवाई की जायेगी। इस संबंध में परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने सभी जिलों के डीटीटो, एडीटीओ, एमवीआई, ईएसआई को अलग-अलग हाईवे को चिन्हित कर वाहनों का फोटोग्राफ, लिस्ट तैयार करने का निर्देश दिया है।
ट्रैफिक की समस्या एवं दुर्घटना की बनी रहती है संभावना
परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि लावारिस वाहनों के सड़क किनारे पड़े रहने से वाहन संचालन में रुकावट आ रही है, जिससे यातायात की गति प्रभावित हो रही है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है। विशेष रूप से कुहासे के मौसम में, इन लावारिस वाहनों के कारण दुर्घटनाओं की संभावना काफी बढ़ जाती है, क्योंकि यह वाहन रात के समय दृश्यता में रुकावट डालते हैं।
लावारिस वाहनों की पहचान कर तैयार होगी सूची
सभी जिला परिवहन अधिकारी, एडीटीओ, एमवीआई, और ईएसआई को निदेशित किया गया है कि वे विभिन्न उच्च मार्गों पर लावारिस वाहनों की पहचान करें। उन्हें एक विस्तृत सूची तैयार करनी होगी, जिसमें इन वाहनों की स्थिति, स्थान और फोटो रहेगा।
वाहनों की स्थिति का करें मूल्यांकन
परिवहन सचिव ने कहा है कि इन वाहनों के खड़े रहने का क्या कारण है? क्या ये वाहन दुर्घटनाग्रस्त हैं, क्या इनका मालिक कोई कानूनी कार्यवाही करने में असमर्थ है, या इनकी स्थिति अन्य कोई है। इन वाहनों के मालिकों से संपर्क स्थापित कर उन्हें सूचित किया जाए कि वे अपनी वाहनों को हटाएं। यदि यह प्रक्रिया विफल रहती है, तो मोटर वाहन अधिनियम के तहत उन वाहनों को जब्त करने या अन्य कानूनी कार्रवाई की जाए।
स्थानीय थाने से संपर्क स्थापित कर करें कार्रवाई
परिवहन सचिव ने कहा है कि स्थानीय थाने से संपर्क स्थापित किया जाए ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या इन वाहनों को किसी पुलिस केस के तहत जप्त किया गया है। यदि पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई की गई हो, तो उसकी जानकारी प्राप्त करें और आगे की कार्रवाई के लिए आवश्यक कदम उठाएं।