25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
01-Jan-2025 10:26 PM
By First Bihar
PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कपकपाती ठंड में स्कूलों के संचालन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सुबह और शाम के समय अधिक ठंड और तापमान में गिरावट देखी जा रही है जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। इसी को देखते हुए पटना डीएम ने यह फैसला लिया है।
पटना भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत जिले के सभी निजी / सरकारी विद्यालयों (प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित) में सभी कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियों पर पूर्वाह्न 09.00 बजे से पहले एवं अपराह्न 04.00 बजे के बाद प्रतिबंध लगाया गया है। सुबह में 9 बजे से पहले और शाम में 4 बजे के बाद शिक्षण कार्य नहीं होगा।
विद्यालय प्रबंधन को एतद् द्वारा निर्देश दिया गया है कि वे उल्लिखित आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों को पुनर्निर्धारित करें। प्री-बोर्ड / बोर्ड की परीक्षा हेतु संचालित किए जाने वाली विशेष कक्षाओं / परीक्षाओं का संचालन इससे मुक्त रहेगा। उपर्युक्त आदेश पटना जिले में दिनांक 02.01.2025 से लागू होगा एवं दिनांक 06.01.2025 तक प्रभावी रहेगा। यह आदेश दिनांक 01.01.2025 को जारी किया गया है।