25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
10-Jan-2025 06:09 PM
By First Bihar
Bihar Politics: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने विपक्षी गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि इंडी गठबंधन 'दी इंड' के करीब है। खत्म होने का अब सिर्फ औपचारिक एलान बाकी है। असल में यह गठबंधन पूरी तरह स्वार्थ की जमीन पर खड़ा है। गठबंधन के सभी दल अपनी स्वार्थ सिद्धि में जुटे हैं । न कोई नीति और न ही कोई नीति है। बड़े दल छोटे दलों को धकिया रहे हैं।
भाजपा नेता प्रभाकर मिश्र ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा 'इंडिया' गठबंधन पर दिये गये बयान के बाद कहा कि असल में महाराष्ट्र में मिली हार के बाद 'इंडी' के लोगों का होश ठिकाने आ गया। इंडी के दल पूरी तरह से समझ गये कि एनडीए से मुकाबला करना इनके बूते की बात नहीं है। श्री मिश्र ने कहा जिस तरह सौ सियार मिलकर भी एक शेर का सामना नहीं कर सकता, वैसे ही इंडी के सभी घटक दल मिलकर भी भाजपा से मुकाबला करने की हिम्मत नहीं कर सकते। इंडी गठबंधन के दलों में सिर्फ एक ही समानता है कि सभी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।
उन्होंने कहा कि इंडी दुनिया का अजूबा गठबंधन बना था, जिसमें सभी अपने को सुप्रीम समझता है, कोई किसी की बात सुनने को तैयार नहीं है। इंडी के सभी नेताओं का घमंड सातवें आसमान पर है। ऐसे घमंडियों को चुनाव में सबक सिखाने के लिए बिहार की जनता तैयार बैठी है।