25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
11-Jan-2025 06:08 PM
By Viveka Nand
Bihar Land Survey: बिहार में भूमि का सर्वेक्षण जारी है. सर्वेक्षण कार्य को लेकर सरकार ने दस हजार से अधिक सर्वेक्षण कर्मियों का नियोजन किया है. हालांकि,भूमि सर्वे के काम अब ढीला पड़ गया है. बड़ी संख्या में विशेष सर्वेक्षण अमीन व अन्य कर्मी नौकरी छोड़ रहे हैं. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने एक दिन में चार सर्वेक्षण कर्मियों का नियोजन समाप्त कर दिया है. भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशक जे. प्रियदर्शिनी ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है. चार में तीन भूमि सर्वेक्षण अमीनों ने जवाब दिया कि स्वास्थ्य ठीक नहीं है. हेल्थ ठीक होने पर काम करेंगे.
बेगूसराय में कार्यरत विशेष सर्वेक्षण अमीन आरती कुमारी लगातार अनुपस्थित रह रही थी. बंदोबस्त पदाधिकारी बेगूसराय ने अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा की. आरती ने पूछे गए शो-कॉज में जवाब दिया कि स्वास्थ्य ठीक नहीं है. स्वास्थ्य ठीक हो जाने पर कार्य करेंगे. जवाब से असंतुष्ट होते हुए भू-अभिलेख एवं परिमाप के निदेशक जे. प्रियदर्शिनी ने इनका नियोजन समाप्त कर दिया है . वहीं बेगूसराय में कार्यरत दूसरे विशेष सर्वेक्षण अमीन सुश्री प्रिया भी लगातार ड्यूटी से अनुपस्थित रह रही थीं. बंदोबस्त पदाधिकारी ने अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा की.सर्वेक्षण अमीन प्रिया ने भी वही जवाब दिया...स्वास्थ्य ठीक होने पर कार्य करूंगी. इसके बाद इनका नियोजन भी समाप्त हो गया है.
बेगूसराय में कार्यरत्त तीसरे भूमि सर्वेक्षण अमीन विकास कुमार भी लगातार अनुपस्थित रह रहे थे. स्पष्टीकरण में स्वास्थ्य ठीक नहीं होने, स्वास्थ्य ठीक होने के बाद फिर से काम करने की बात कही. इनके नियोजन को भी समाप्त कर दिया गया है. खगड़िया के बंदोबस्त पदाधिकारी ने रिपोर्ट किया की विशेष सर्वेक्षण अमीन अधीश्वर चंचल ने व्हाट्सएप ग्रुप में अमर्यादित, अभद्र टिप्पणी की. साथ ही कार्य में लापरवाही बरती. इस आरोप में आरोपी सर्वेक्षण अमीन की संविदा समाप्त कर दी गई है.