25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
02-Jan-2025 07:50 AM
By First Bihar
Bihar IAS Promotion : बिहार कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को प्रमोट किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने अलग-अलग अधिसूचना जारी कर इन अधिकारियों को प्रोन्नति प्रदान किया। इसमें भाप्रसे के 2000 बैच के अधिकारी जितेंद्र श्रीवास्तव को प्रधान सचिव के स्तर के वेतनमान में प्रोन्नति दी गई है। वे अभी केंद्र सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में संयुक्त सचिव हैं। उनकी यह प्रोन्नति एक जनवरी से प्रभावी हो गया है।
दरअसल, सामान्य प्रशासन विभाग बिहार कैडर के इन अधिकारों को प्रोमोट किया गया गया है उसमें प्रधान सचिव स्तर में एक, विशेष सचिव स्तर में दो एवं सचिव स्तर में तीन अधिकारियों को प्रोन्नत किया गया है। ये सभी अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। इन सभी अधिकारियों को एक जनवरी, 2025 के प्रभाव से प्रोन्नति दी गयी है।
इस लिस्ट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निजी सचिव साकेत कुमार (2009 बैच) को सचिव, केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय के मंत्री गिरिराज सिंह के निजी सचिव रमण कुमार (2009 बैच) को सचिव एवं भारत सरकार के जनगणना कार्य सह नागरिक निबंधन के निदेशक एम. रामचंद्रुडु (2009 बैच) को सचिव स्तर के वेतनमान में प्रोन्नति प्रदान की गयी है।
जबकि केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के निजी सचिव अमित कुमार (2012 बैच) को विशेष सचिव और मंसूरी स्थित लालू बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के उप निदेशक (उप सचिव स्तर) राजेश मीणा (2012 बैच) को विशेष सचिव में प्रोन्नति दी गयी है।
इधर, दूसरी ओर, प्रदेश के सरकारी महकमों में रिक्त पदों को भरने की कवायद जोर-शोर से चल रही है। मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा के स्तर पर प्रत्येक सप्ताह सरकारी विभागों में रिक्त पदों को लेकर समीक्षा बैठक हो रही है। इस समीक्षा बैठक का उद्देश्य स्पष्ट है कि रिक्त पदों के विरुद्ध नियुक्ति की प्रक्रिया यथाशीघ्र रोस्टर क्लियर करते हुए की जा सके। हाल ही में मुख्य सचिव के स्तर पर इस संबंध में विभागों को कई दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं।