25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
08-Jan-2025 12:30 PM
By Viveka Nand
Bihar Education News: बिहार शिक्षा सेवा के अधिकारी सेवा इतिहास की जानकारी विभााग को नहीं दे रहे. जिन्होंने जानकारी दी है उनमें बड़ी संख्या में ऐसे भी अधिकारी हैं, जिन्होंने गलत सूचना दी है. ऐसे में शिक्षा विभाग सख्त हो गया है. विभाग ने सूचना नहीं देने वाले शिक्षा संवर्ग के अधिकारियों को एक हफ्ते में पूरी जानकारी उपलब्ध कराने का आदेश दिया है.
बिहार शिक्षा सेवा के 121 अधिकारियों ने अब तक सूचना नहीं दी है. शिक्षा विभाग की तरफ से इस संबंध में दो बार पत्राचार भी किया गया. इसके बाद भी 279 पदाधिकारी में सिर्फ 158 ने हीं सूचना उपलब्ध कराई है . बाकी 121 पदाधिकारियों ने शिक्षा विभाग को अब तक सूचना नहीं दिया है. इसके बाद निदेशक (प्रशासन) सुबोध कुमार चौधरी ने बिहार शिक्षा सेवा के सभी निदेशक, सभी संयुक्त निदेशक, उप निदेशक, सहायक निदेशक, क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी और सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को पत्र लिखकर वांछित सूचना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.
निदेशक (प्रशासन) सुबोध कुमार चौधरी ने कहा है कि 21 अगस्त 2024 को बिहार शिक्षा सेवा (प्रशासन उप संवर्ग) के कार्यरत पदाधिकारियों का फोटो युक्त असैनिक सूची तैयार करने के साथ-साथ सेवा इतिहास का संधारण के लिए सूचना मांगी गई थी. इसके बाद 24 दिसंबर 2024 को फिर से इस संबंध में पत्राचार किया गया. इसके बाद भी कई अधिकारियों ने अभी तक सूचना नहीं दी है या आधी-अधूरी दी है. कई पदाधिकारी ने सेवा संपुष्टि की तिथि को ही गलत अंकित किया है. अभी तक बिहार शिक्षा सेवा के कुल 279 पदाधिकारियों में 158 पदाधिकारी ने सूचना उपलब्ध कराई है, जबकि 121 अफसरों ने अभी तक सूचना उपलब्ध नहीं कराया है. ऐसे में एक सप्ताह के अंदर सूचना उपलब्ध कराएं.