25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
10-Jan-2025 08:13 PM
By FIRST BIHAR
CM Nitish Kumar Pragati Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों प्रगति यात्रा पर हैं और हर दिन एक जिले का दौरा कर वहां चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं। इसके साथ ही सीएम विधानसभा चुनाव से पहले योजनाओं की सौगात दे रहे हैं। इसी कड़ी में 11 जनवरी को सीएम प्रगति यात्रा के तहत दरभंगा पहुंचेंगे और हजारों करोड़ की योजनाओं की सौगात जिले के लोगों को देंगे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन से प्रस्थान तक के लिए हवाई और सड़क मार्ग से कार्यक्रम बनाया गया है। सीएम विशेष हेलीकॉप्टर से सिंहवाड़ा प्रखंड के भराठी में बनाए गए हेलीपैड पर सुबह 10:40 पर पहुंचेंगे। उसके बाद 10:45 से 10:55 तक वृहद आश्रय स्थल का लोकार्पण कर वहां से सिमरी पंचायत के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11:00 बजे सिमरी के चंदसार पोखर पहुंचेंगे। यहां मत्स्य विपणन कीट तथा मत्स्यजीवी सहयोग समिति के सदस्यों से मुलाकात करेंगे।
उसके बाद पंचायत सरकार भवन परिसर में सात निश्चय संबंधी विभिन्न योजनाओं का अवलोकन एवं निरीक्षण करेंगे। वही 11:15 बजे में मध्य विद्यालय सिमरी के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां केजीबीवी के भवन का लोकार्पण कर पोषण वाटिका का निरीक्षण करेंगे। 11:25 बजे सिमरी हाई स्कूल के लिए रवाना होंगे। 11:30 बजे हाई स्कूल परिसर में विभागीय योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। विभागों के स्टॉल का निरीक्षण कर मनरेगा से निर्मित खेल मैदान का उद्घाटन करेंगे। जीविका दीदी, टोला सेवक, विकास मित्र आदि से मिलेंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे बस अड्डा पर दरभंगा बस अड्डा को अंतरराष्ट्रीय व अंतरराज्यीय बस पड़ाव स्थल के रूप में विकसित करने के प्रस्ताव का निरीक्षण करेंगे। जिसके बाद 12:08 बजे सीएम हराही तालाब पहुंचेंगे। जहां तालाब शौन्द्रीकरण को लेकर बड़ा ऐलान करेंगे। वही 12:30 बजे दोनार चौक पहुंचेंगे एवं यहां दोनार गुमटी पर पर जाम की समस्या के समाधान का अवलोकन करेंगे। 12:40 कर्पूरी चौक जाम की समस्या का अवलोकन करेंगे। 12 : 53 एसएसपी कार्यालय के नए भवन का लोकार्पण कर 2 बजे जिला स्तरीय समीक्षातात्मक बैठक कर 3 बजे दरभंगा से प्रस्थान करेंगे।