25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
11-Jan-2025 08:26 PM
By First Bihar
PATNA: BPSE70th परीक्षा में कथित धांधली को लेकर आंदोलन कर रहे प्रशांत किशोर को लेकर बड़ा अपडेट आया है. पिछले पांच दिनों से अस्पताल में भर्ती प्रशांत किशोर की तबीयत सुधरने के बाद उन्हें हॉस्पीटल से छुटटी दे दी गयी है. हालांकि प्रशांत किशोर ने अपना अनशन जारी रखा है. रविवार को वे अपने अगले कदम का ऐलान करेंगे.
जन सुराज की ओऱ से दी गयी जानकारी के मुताबिक प्रशांत किशोर की तबीयत ठीक हुई है, इसलिए डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से जाने की इजाजत दे दी है. लेकिन प्रशांत किशोर ने अपना अनशन नहीं तोड़ा है. वे बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ अपना आंदोलन जारी रखेंगे. 12 जनवरी को प्रशांत अपने आंदोलन के अगले चरण की घोषणा करेंगे.
राज्यपाल से मिला प्रतिनिधिमंडल
इससे पहले शनिवार की शाम बजे जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष मनोज भारती के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल आरि मोहम्मद खान से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा. इस प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के अध्यक्ष मनोज भारती के अलावा किशोर कुमार मुन्ना, सरवर अली, सीताराम यादव, ललन यादव, एन.पी मंडल, अरविंद सिंह शामिल थें।
राज्यपाल से मुलाकात के बाद मनोज भारती ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हमने राज्यपाल को छात्रों के आंदोलन से संबंधित सारी बातों से अवगत कराया है. उन्होंने हमारी बातों को ध्यान से सुना और हमारे ज्ञापन को शुरू से अंत तक अच्छे से पढ़ा. मनोज भारती ने कहा कि राज्यपाल ने हमसे सबसे पहला सवाल किया कि प्रशांत जी की तबियत कैसी है. हमने उन्हें बताया कि वह ICU में थे और अभी उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है. लेकिन अभी भी उनका अनशन जारी है. यह जानने के बाद राज्यपाल ने प्रशांत किशोर से अपना अनशन तोड़ने की अपील की.
जन सुराज के अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा जहां तक हमारी और छात्रों की मांगों का सवाल था, राज्यपाल ने कहा कि ये मांगे जायज़ लगती हैं और छात्रों के शिष्टमंडल को मुख्यमंत्री से मिलवाया जा सकता है. लेकिन उन्होंने प्रशांत किशोर के स्वास्थ को मद्देनजर रखते हुए उन्हें अनशन तोड़ने की अपील की.
बता दें कि प्रशांत किशोर गांधी मैदान में अनशन पर बैठे थे. 6 फरवरी की अहले सुबह पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था. पूरे दिन हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद उन्हें शाम में रिहा किया गया था. अगले दिन तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद प्रशांत किशोर को पटना के मेदांता हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया था. जहां से उन्हें शनिवार की शाम छुट्टी दे दी गयी.