25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
01-Jan-2025 06:24 PM
By First Bihar
PATNA: नये साल के मौके पर एक 8 साल की बच्ची अपने नाना के साथ मेला घूमने के लिए निकली थी। घूमने के बाद जब वह ऑटो से घर लौट रही थी। तभी ऑटो से उतरते वक्त एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे रौंद दिया। जिससे मौके पर ही बच्ची की मौत हो गई। इस दौरान घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
अपने आंखों के सामने नतिनि की दर्दनाक मौत से नाना काफी सदमें में हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेजा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। घटना पटना-बख्तियारपुर एनएच के दीदारगंज के पास की है जहां एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बच्ची की मौत हो गयी। घटना के बाद गाड़ी लेकर ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
मृत बच्ची की पहचान मेहंदीगंज निवासी 8 वर्षीय जया श्रीवास्तव के रूप में हुई है जो नये साल पर अपने नाना के साथ घुमने के लिए निकली थी और घूमकर घर लौटने के दौरान वह हादसे का शिकार हो गयी। इस घटना से मृतका के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।