ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna / PMCH : 'नोटों की गड्डी, NEET और पीजी के कई एडमिट कार्ड ....',...

PMCH : 'नोटों की गड्डी, NEET और पीजी के कई एडमिट कार्ड ....', PMCH के हॉस्टल में मिला संदिग्ध सामान,मची खलबली

PMCH : बिहार की राजधानी पटना मेें स्थित पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल (PMCH) के एक हॉस्टल से नोटों की गड्डी और कई तरह के दस्तावेज मिलने के बाद से खलबली मच गई है।

09-Jan-2025 10:11 AM

By First Bihar

PMCH : बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ा मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल (PMCH) के एक हॉस्टल से नोटों की गड्डी और कई तरह के दस्तावेज मिलें हैं। इसके बाद खलबली मच गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हॉस्टल के एक कमरे से नोटों की यह गड्डी मिली है। 500 और 100-100 रुपये की नोटों की यह गड्डी मिलने के बाद सभी हैरान हैं। 


वहीं, जो नोट मिले हैं इसमें से काफी नोट जले हुए हैं। हॉस्टल में जिस छात्र के कमरे से ये नोट मिले हैं उस छात्र का नाम अजय सिंह बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट में यह भी बताया जा रहा है कि अजय सिंह के कमरे से 10-12 लाख रुपये के नोट मिले हैं। अजय सिंह मेडिकल की तैयारी करता था। इसके अलावा NEET और पीजी के कई एडमिट कार्ड छात्र के कमरे से मिले हैं। 


वहीं, आर्यभट्ट यूनिवर्सिटी के मेडिकल का ओएमआर सीट भी यहां मिला है। इस कमरे से शराब की आधी खाली बोतल भी बरामद की गई है। इसके बाद पुरे कैंपस में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। इस मामले का सच उस समय सामने आया जब पीएमसीएच के चाणक्य हॉस्टल में बुधवार को आग लगी थी। आग लगने के बाद जांच में यह सब सामान मिलने से पुलिस के कान खड़े हो गए हैं।


इसके साथ ही जिस छात्र के रूम से यह सामान मिला है उसका नाम छात्र अजय कुमार सिंह है। वह समस्तीपुर जिले का रहने वाला है। साल 2022 में वो पीजी पास कर चुका है। अजय कुमार का कमरा हॉस्टल की दूसरी मंजिल पर था। मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि उसने इस कमरे के अलावा छठी मंजिल पर स्थित कमरा नंबर - 625 पर भी कब्जा कर रखा था। यह कमरा किसी अन्य डॉक्टर के नाम पर अलॉट था।


इधर, इस मामले में केयर टेकर अनंत कुमार का कहना है कि कई बार अजय को यह कमरा खाली करने के लिए कहा गया था लेकिन उसने कमरा खाली नहीं किया था। आशंका जताई जा रही है कि अजय मोटी रकम लेकर एबीबीएस और नीट की परीक्षा में स्कॉलर बैठाता था। यह भी आशंका है कि वो एमबीबीएस के इंटरनल परीक्षाओं में भी मेडिकल स्टूडेंट को बैठाकर पास करवाता था। बहरहाल अब इस मामले में पुलिस आगे क्या कुछ ऐक्शन लेती है? यह देखने वाली बात होगी।