25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
11-Jan-2025 08:58 AM
By First Bihar
BIHAR CRIME : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम नहीं देते हैं। ऐसे में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना के सटे इलाके बख्तियारपुर से निकलकर सामने आया है जहां गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया।
जानकारी के अनुसार, राजधानी पटना से सटे इलाके बख्तियारपुर के पश्चिम टोला में दनादन गोलियां की बौछार हुई है। यहां पर कम से कम 30 से 35 राउंड गोलीबारी की गई है। इस घटना के बाद इलाके में भय का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल, इस घटना के बाद आसपास के लोगों में भी कई तरह की चर्चा शुरू हो गई है। इस बीच कुछ लोगों ने इस घटना की सुचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है।
बताया जा रहा है कि, बख्तियारपुर के पश्चिम टोला में भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच पहले मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया उसके बाद अचानक से दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू कर दी गई। इस दौरान कम से कम 30 से 35 राउंड गोलीबारी की गई है। फिलहाल इस घटना में कितने लोग घायल हैं इसकी आधिकारिक सूचना निकलकर सामने नहीं आई है।
इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम भी रवाना हो गई है। फिलहाल प्रशासन की टीम या मालूम करने में जुटी हुई है कि गोलीबारी किनके द्वारा की गई है और इन लोगों के पास हथियार कहां से उपलब्ध हुए हैं।