25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
11-Jan-2025 05:34 PM
By First Bihar
SIPAHI BHARTI: सिपाही भर्ती परीक्षा में धांधली करते 11 फर्जी अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके बदले किसी और (स्कॉलर) ने लिखित परीक्षा दी थी। इस बात का खुलासा तब हुआ जब गर्दनीबाग स्थित सेंटर पर ये चारों अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट देने पहुंचे थे तभी बायोमेट्रिक अटेंडेंस में उनके फिंगर प्रिंट मैच नहीं हुए। जब पुलिस ने कड़ी पूछताछ की तब इन लोगों ने अपना जुर्म स्वीकार किया। परीक्षा के चौथे सप्ताह 17 फर्जी अपराधियों को पकड़ा गया था और पांचवे हफ्ते के फिजिकल टेस्ट में 11 मुन्ना भाई पकड़े गये हैं। अब तक कुल 54 फर्जी अभ्यर्थियों को पकड़कर जेल भेजा गया है।
बता दें कि केंद्रीय चयन पर्षद ने बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल के 21,391 रिक्त पदों को भरने के लिए बीते दिनों लिखित परीक्षा आयोजित की थी। इस परीक्षा के लिए लगभग 17 लाख 87 हजार 720 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। जिनमें से लगभग 12 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। 7, 11, 18, 21, 25 और 28 अगस्त, 2024 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसमें 1 लाख 7 हजार 79 अभ्यर्थी परीक्षा पास किये। 14 नवंबर को लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया गया था। 21,391 पदों के लिए चल रही सिपाही भर्ती के पीईटी को लेकर 9 दिसम्बर 2024 से पटना के गर्दनीबाग में शारीरिक दक्षता परीक्षा चल रही है। इस दौरान पांचवे सप्ताह के दौरान 11 मुन्ना भाई को गिरफ्तार किया गया है।
कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा में अभ्यर्थियों की दौड़, ऊँची कूद एवं शारीरिक माप (ऊँचाई तया सीना/वजन) कम्प्यूटरीकृत प्रणाली के द्वारा करायी जा रही है तथा अभ्यर्थियों की व्यक्तिगत सत्यता की जाँच के लिए बायोमेट्रिक प्रणाली का उपयोग किया जा रहा है। 11.01.2025 को समाप्त पंचम सप्ताह की सम्पन्न शारीरिक दक्षता परीक्षा में 8,000 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। फिजिकल टेस्ट में 6,479 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
पंचम सप्ताह में शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान जब बायोमेट्रिक अटेंडेंस बनाया गया तब पता चला कि लिखित परीक्षा में इनके बदले कोई और बैठा था। शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में भाग लेने पहुंचे तब फिंगर मैच नहीं किया जिसके आरोप में इन अभ्यर्थियों के खिलाफ गर्दनीबाग थाना काण्ड संख्या 17/2025 दिनांक 07.01.2025, 20/2025 दिनांक 08.01. 2025, 23/2025 दिनांक 09.01.2025, 26/2025 दिनांक 10.01.2025 दर्ज कर जेल भेजा गया है एवं आज दिनांक 11.01.2025 को 01 अभ्यर्थी को उक्त आरोप में काण्ड दर्ज करने हेतु थाना के सुपुर्द किया गया है। इस प्रकार पंचम सप्ताह में कुल 11 अभ्यर्थियों के विरूद्ध काण्ड दर्ज कर जेल भेजा गया।