ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

Home / bihar / Patna Zoo: नए साल में पटना जू के टिकट के दाम बढ़े, आज...

Patna Zoo: नए साल में पटना जू के टिकट के दाम बढ़े, आज से ऑनलाइन बुकिंग शुरु

Patna Zoo: नए साल के जश्न को लेकर पटना जू और शहर के प्रमुख पार्कों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी क्रम में आज से पटना जू के लिए एडवांस टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू हो रही है।

25-Dec-2025 12:54 PM

By First Bihar

Patna Zoo: नए साल के आगमन को लेकर पटना जू और राजधानी के प्रमुख पार्कों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हर साल 1 जनवरी को उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए इस बार प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। इसी कड़ी में 25 दिसंबर से पटना जू के लिए ऑनलाइन एडवांस टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू की जा रही है, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और लोगों को लंबी कतारों में खड़ा न होना पड़े।


1 जनवरी को पटना जू का टिकट कितना होगा?

नए साल के दिन पटना जू में विशेष टिकट दरें लागू रहेंगी। इस दिन वयस्कों को सामान्य 50 रुपये की जगह 150 रुपये का टिकट लेना होगा, जबकि 5 से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए टिकट शुल्क 20 रुपये से बढ़ाकर 60 रुपये कर दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह बढ़ी हुई दरें केवल 1 जनवरी के लिए ही लागू होंगी। अधिकारियों का कहना है कि नए साल पर हर वर्ष रिकॉर्ड संख्या में दर्शक चिड़ियाघर पहुंचते हैं, ऐसे में यह व्यवस्था भीड़ प्रबंधन के लिहाज से जरूरी है।


10 अतिरिक्त टिकट काउंटर लगाए जाएंगे

भीड़ को सुचारू रूप से संभालने के लिए पटना जू प्रशासन ने 1 जनवरी को 10 अतिरिक्त टिकट काउंटर लगाने का फैसला किया है। सामान्य दिनों में जहां चार काउंटरों से टिकट बिक्री होती है, वहीं नए साल के दिन कुल 14 टिकट काउंटर सक्रिय रहेंगे। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, होमगार्ड और स्टाफ की तैनाती की जाएगी, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो।


पटना के पार्कों में भी बढ़ा टिकट शुल्क

नए साल को लेकर पटना के प्रमुख पार्कों में भी टिकट दरों में अस्थायी बढ़ोतरी की गई है। राजधानी के सबसे लोकप्रिय इको पार्क में 1 जनवरी को वयस्कों का टिकट 20 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये, जबकि बच्चों का टिकट 10 रुपये से बढ़ाकर 25 रुपये कर दिया गया है। इसी तरह शिवाजी पार्क, पुनाईचक पार्क, नवीन सिन्हा पार्क, वीर कुंवर सिंह पार्क और एसके पुरी चिल्ड्रन पार्क (बोरिंग रोड) सहित कुल 14 पार्कों में एक दिन के लिए विशेष टिकट दरें लागू रहेंगी।


प्रशासन की अपील

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे ऑनलाइन टिकट बुकिंग का अधिक से अधिक उपयोग करें, तय समय पर पार्क और चिड़ियाघर पहुंचें तथा सुरक्षा नियमों का पालन करें। अधिकारियों का कहना है कि इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य लोगों को बेहतर सुविधा देना और नए साल का जश्न सुरक्षित व व्यवस्थित तरीके से मनाना है।