petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर
21-May-2021 12:28 PM
PATNA: महिलाओं की सेफ्टी को लेकर पटना वीमेंस कॉलेज की छात्राओं ने एक ऐसा ब्रेसलेट बनाया है जो उनकी हमेशा मदद करेगा। पटना वीमेंस कॉलेज के बीसीए की 5 छात्राओं ने इसे इजाद किया है। इस ब्रेसलेट का नाम सेफलेट रखा गया है। छात्राओं के इस इनोवेशन को अब नेशनल लेवल पर पहचान मिल गयी है।
मिनिस्ट्री और एजुकेशन इनोवेशन सेल, AICTE द्वारा आयोजित नेशनल इनोवेशन कॉन्टेस्ट में छात्राएं फाइनलिस्ट बनीं। बिहार की यह एकमात्र टीम है जिसने इस कंप्टीशन में भाग लिया। अब इन छात्राओं को दस लाख रुपये तक की फंडिंग मिलेगी। तैयार प्रोडक्ट को बिजनेस मॉडल के रूप में विकसित कर इसे मार्केट में उतारने के लिए इन छात्राओं को ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
गौरतलब है कि पटना वीमेंस कॉलेज की 5 छात्राओं ने 7 महीन में वीमेंस सेफ्टी ब्रेसलेट तैयार किया। जिसकी लागत मात्र 4 हजार रुपये आई थी। सोनाली मिश्रा, अनामिका सिंह, अंजली राय, खुशबू कुमारी और नूर फातिमा ये सभी छात्राएं पटना वीमेंस कॉलेज के बीसीएम विभाग की हैं।
पटना वीमेंस कॉलेज की 5 छात्राओं ने जो ब्रेसलेट तैयार किया है उसका नाम सेफलेट रखा गया है। महिलाओं के साथ यदि दुर्व्यहार या छेड़खानी जैसी घटनाएं या फिर कोई संकट आता है। उस वक्त यदि उनकी हाथों में यह ब्रेसलेट लगा हो तब सिर्फ एक टच से यह अलार्म बजाएगा। जो एक किलोमीटर के एरिया में सुनाई देगा। इतना ही नहीं उस एक टच के साथ रजिस्टर्ड नंबरों पर एक मैसेज भी चला जाएगा। मैसेज मिलते ही जीपीएस ट्रैकर और गूगल मैप के जरीये लोकेशन ट्रैक कर ब्रेसलेट पहनी महिला के पास पहुंचा जा सकता है और उनकी सुरक्षा की जा सकती है। यह सेफलेट महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए बेहद कारगर साबित होगी। मार्केट में यह हजार से 1500 रुपये में उपलब्ध होगा।