बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
15-Oct-2025 11:31 AM
By FIRST BIHAR
Chhath Puja 2025: छठ महापर्व को लेकर पटना नगर निगम ने एक नई डिजिटल पहल की है। निगम ने शहरवासियों की सुविधा के लिए एक व्हाट्सएप चैटबोट सेवा की शुरुआत की है, जिसके माध्यम से लोग घर बैठे अपने नजदीकी छठ घाटों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
नगर निगम द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस सेवा के माध्यम से घाटों का नाम, गूगल लोकेशन, साथ ही संबंधित सफाई इंस्पेक्टर और जोनल ऑफिसर का नाम व मोबाइल नंबर आम नागरिकों को उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा, किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज कराने की सुविधा भी इस चैटबोट पर मौजूद है।
निगम का दावा है कि यह उसकी अपनी तरह की पहली ई-सेवा है, जो पूरी तरह से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इस सेवा के जरिए छठ व्रतियों को अर्घ्य देने के लिए तैयार किए जा रहे घाटों की स्थिति और साफ-सफाई की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।
इस सेवा का लाभ उठाने के लिए नागरिकों को अपने व्हाट्सएप नंबर से 9264447449 पर 'Hi' भेजना होगा। इसके बाद यूजर को भाषा चयन का विकल्प मिलेगा। भाषा का चयन करने के साथ ही सेवाओं की सूची प्राप्त होगी, जिसमें से लोकेशन साझा करने के बाद नजदीकी छठ घाट की पूरी जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी। साथ ही घाट तक पहुंचने का रास्ता भी गूगल मैप के माध्यम से देखा जा सकता है।
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, इस बार छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों की विशेष सफाई व्यवस्था की जा रही है। घाटों की संख्या, उनकी स्थिति और पहुंच मार्ग की पूरी जानकारी मोबाइल पर उपलब्ध कराने का यह प्रयास डिजिटल इंडिया अभियान को भी बढ़ावा देगा।