वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट
30-Jul-2025 08:02 AM
By First Bihar
Patna News: बिहार की राजधानी पटना में अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम का बुलडोजर अब जोर-शोर से चलेगा। पटना नगर निगम और संबंधित विभागों की संयुक्त टीम 4 अगस्त से लेकर 30 अगस्त तक विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाएगी। मंगलवार को प्रमंडलीय आयुक्त डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि अतिक्रमण के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और जिन क्षेत्रों में अतिक्रमण अधिक है, उन्हें चिन्हित कर तत्काल हटाया जाए।
इस अभियान के लिए कुल 9 टीमें बनाई गई हैं, जिनमें प्रशासन, नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस, परिवहन, राजस्व, पथ निर्माण, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन, पुल निर्माण निगम, दूरसंचार, वन प्रमंडल, विद्युत विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल होंगे। इससे अभियान को पूरी ताकत और व्यापक रूप देने का प्रयास किया गया है।
यह अभियान केवल पटना नगर निगम के छह मुख्य अंचलों, नूतन राजधानी, पाटलिपुत्र, कंकड़बाग, बांकीपुर, अजीमाबाद, पटना सिटी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि नप खगौल, फुलवारीशरीफ एवं दानापुर निजामत क्षेत्रों में भी अतिक्रमण हटाने का काम होगा।
मुख्य लक्षित क्षेत्र और स्थल
अतिक्रमण हटाने के लिए चिन्हित मुख्य इलाकों में शामिल हैं:
हरमंदिर साहिब, गुरुद्वारा, बाललीला, कंगनघाट, गुरु के बाग
मोर्चा रोड, मारूफगंज मोड़, मालसलामी से दीदारगंज थाना
अशोक राजपथ, नेहरू पथ, पटना जंक्शन
बोरिंग रोड, बोरिंग कैनाल रोड, कारगिल चौक
गांधी मैदान, अनीसाबाद, सगुना मोड़
इन प्रमुख स्थानों से अवैध अतिक्रमण हटाकर सड़कों और सार्वजनिक स्थलों को सुचारू रूप से चलाने में सहायता मिलेगी। बता दें कि, अतिक्रमण हटाओ अभियान की प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के लिए एक पांच सदस्यीय निगरानी टीम भी गठित की गई है, जो रोजाना अभियान की प्रगति की समीक्षा करेगी और आवश्यकतानुसार सुझाव एवं सुधारात्मक कदम उठाएगी।
वहीं, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राजधानी पटना को अवैध कब्जों और अतिक्रमण मुक्त बनाकर नगर नियोजन को बेहतर बनाना, ट्रैफिक जाम को कम करना और नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा प्रदान करना है। अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान से न केवल सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा होगी, बल्कि शहर का सौंदर्यीकरण और साफ-सफाई भी बेहतर होगी।
जानकारी के मुताबिक, अतिक्रमण हटाने के बाद खाली हुई जगहों का पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम भविष्य में अलग से परियोजना बनाएगा, ताकि पटना को व्यवस्थित और आधुनिक शहर बनाया जा सके।