ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / bihar / Patna News: पटना में तेज रफ्तार ब्लैक SUV कार ने दो लोगों को...

Patna News: पटना में तेज रफ्तार ब्लैक SUV कार ने दो लोगों को रौंदा, CCTV में कैद हुईं हादसे की तस्वीरें

Patna News: पटना के एसके पुरी इलाके में तेज रफ्तार कार ने दो लोगों को कुचल दिया, जिसमें एक युवक और महिला गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस आरोपी ड्राइवर की तलाश में जुटी है।

03-Oct-2025 07:40 PM

By FIRST BIHAR

Patna News: पटना के एसके पुरी थाना इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने दो लोगों को कुचल दिया, जिसमें एक युवक और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


दरअसल, यह घटना सहदेव मार्ग की है, जब एक युवक फोन पर बात करते हुए चल रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही काले रंग की कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक उछल गया। इसके बाद कार ने एक महिला को भी कुचल दिया।


घटना घर के लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी तरह कैद हो गई है। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया है। घटना स्थल पर हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस वाहन चालक की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद से खोजबीन कर रही है।


पटना में यह घटना लापरवाही से गाड़ी चलाने का नतीजा लगती है, लेकिन यह भी संदेह जताया जा रहा है कि जानबूझकर युवक को टक्कर मारी गई। पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।