ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / bihar / Four-Lane Highway: पटना-सासाराम फोरलेन निर्माण रुका, ओमान कंपनी का टेंडर क्यों रद्द?

Four-Lane Highway: पटना-सासाराम फोरलेन निर्माण रुका, ओमान कंपनी का टेंडर क्यों रद्द?

Four-Lane Highway: पटना-सासाराम फोरलेन सड़क के निर्माण में फिलहाल एक बड़ा पेच फंस गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने ओमान की गल्फर इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द कर दिया है।

26-Nov-2025 08:18 AM

By First Bihar

Four-Lane Highway: पटना-सासाराम फोरलेन सड़क के निर्माण में फिलहाल एक बड़ा पेच फंस गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने ओमान की गल्फर इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द कर दिया है। कंपनी ने दोबारा निविदा जारी करने के लिए आवेदन किया है, लेकिन ओमान के गृह मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र न मिलने के कारण ठेका रद्द करना पड़ा।


गल्फर इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी ने NHAI को पत्र लिखकर कहा है कि उसे दस दिनों के भीतर आवश्यक मंजूरी प्राप्त हो जाएगी। NHAI के अधिकारियों के अनुसार, यदि ओमान की तरफ से दस दिनों में क्लीयरेंस नहीं मिलता है, तो परियोजना के लिए नई निविदा जारी की जाएगी।


पटना-सासाराम फोरलेन एक्सेस-कंट्रोल्ड हाईवे का निर्माण 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। लेकिन मौजूदा पेच के कारण समय पर परियोजना पूरा होना मुश्किल दिख रहा है। NHAI का प्रयास है कि अगले महीने तक टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दी जाए और काम शुरू हो सके।


इस परियोजना में कुल 3,712.40 करोड़ रुपए खर्च होंगे। सड़क की लंबाई 120 किलोमीटर होगी और यह फोरलेन हाईवे के रूप में विकसित की जाएगी। पटना से सासाराम तक का सफर वर्तमान में चार घंटे का है, जिसे पूरा होने पर दो घंटे में किया जा सकेगा।


पूरा निर्माण दो चरणों में होगा। पहले चरण में पटना से भोजपुर तक 46 किमी सड़क बनाई जाएगी और दूसरे चरण में आरा से सासाराम तक 74 किमी लंबी सड़क का निर्माण होगा। इससे पटना-सासाराम और शाहाबाद के अन्य इलाकों तक यात्रा आसान होगी। इसके अलावा, अरवल जिले और जीटी रोड से कनेक्टिविटी बेहतर होगी, जिससे पटना से बनारस और उससे आगे आने-जाने का नया विकल्प मिलेगा।


NHAI के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार ने बताया कि फिलहाल ओमान की कंपनी को अपने देश से काम करने की मंजूरी नहीं मिली है। कंपनी ने दोबारा आवेदन दिया है और दस दिनों में क्लीयरेंस मिलने की उम्मीद जताई है। यदि मंजूरी नहीं मिली, तो नई निविदा प्रक्रिया शुरू की जाएगी।