ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी

Home / bihar / क्या है पटना गैंगरेप का सच? आरोपी के परिवार वालों का बयान और...

क्या है पटना गैंगरेप का सच? आरोपी के परिवार वालों का बयान और सबूत किसी और तरफ कर रहा इशारा

14-Dec-2019 08:15 AM

PATNA:देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध से पूरे देश के लोगों में गुस्सा है. हैदराबाद में वेटनरी ड़ॉक्टर के साथ गैंगरेप और बर्बर तरीके से हत्या के बाद महिलाओं के साथ हो रहे हैवानियत की घटना को लेकर एक बार फिर से लोग सड़कों पर उतर गये हैं. हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर लोग जस्टिस के नारे लगा रहे हैं.


इसी बीच शुक्रवार को भी राजधानी पटना से एक हैरान कर देने वाली ख़बर सामने आई. राजधानी पटना के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में पढ़ने वाली 20 साल की एक कॉलेज स्टूडेंट के साथ गैंगरेप करने की खबर आई. आरोपों के मुताबिक उसके साथ पढ़ने वाले उसके 4 दोस्तों ने ही इस घटना को अंजाम दिया. मीडिया में इस ख़बर के आते ही पटना के लोगों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा. हाथों में बैनर-पोस्टर लिये सैंकड़ों छात्र सड़कों पर प्रोटेस्ट करने उतर गए. लेकिन तफ्तीश में कुछ और ही कहानी सामने आ रही है, और अब ये सवाल उठता है कि आखिर इस गैंगरेप का सच क्या है?


पीड़िता ने अपने चार पन्नों के आरोप में लिखा है कि गैंगरेप की घटना को अंजाम देने के बाद चारों आरोपी शाम 4 बजे उसे कमरे में छोड़ फरार हो गए. डर और शर्म से इस घटना की जानकारी पीड़िता ने अपने पापा को नहीं दी. जबकि आरोपी के परिवार वालों ने ये आरोप लगाया है कि लड़की खुद ही उनके बेटे के पीछ पड़ी थी. आरोप है कि लड़की लगातार फोन करके उनके बेटे परेशान करती थी. आरोपी विपुल के माता-पिता ने इंसाफ की गुहार लगाते हुए कहा है कि अगर उनका बेटा दोषी है तो उसे सजा दिया जाए, नहीं तो उसे छोड़ दिया जाए. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है. पुलिस की जांच में ही ये साफ हो पाएगा कि आखिर इस गैंगरेप कांड का सच क्या है.