BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
19-Mar-2026 05:30 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: पटना के पुराना सचिवालय स्थित अधिवेशन भवन में गुरुवार को उत्तरी बिहार के सभी अंचल अधिकारियों एवं प्रभारी अंचल अधिकारियों के लिए एकदिवसीय राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन पटना उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए न्याय निर्णय एवं नव नियुक्त अंचलाधिकारी एवं प्रभारी अंचलाधिकारी को प्रशिक्षित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य राजस्व प्रशासन को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनहितकारी बनाना था।
कार्यक्रम के शुभारंभ में स्वागत भाषण अपर सचिव आजीव वत्सराज द्वारा किया गया। अंचल अधिकारियों की भूमिका को राजस्व प्रशासन की रीढ़ बताते हुए कार्यों के समयबद्ध निष्पादन पर बल दिया। कार्यशाला के दौरान अंचल अधिकारियों द्वारा निष्पादित किए जाने वाले विभिन्न कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। सेवानिवृत्त अपर सचिव विनोद कुमार झा ने विभिन्न राजस्व अधिनियमों एवं नियमावली से संबंधित विषयों पर विस्तृत और व्यावहारिक जानकारी साझा की।
उन्होंने भूमि विवादों के त्वरित एवं निष्पक्ष निष्पादन, अंचल स्तर पर अभिलेखों के संधारण की सटीकता, दाखिल-खारिज एवं म्यूटेशन प्रक्रियाओं में पारदर्शिता तथा राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों के समयबद्ध निपटारे पर विशेष जोर दिया। उन्होंने इस दौरान आजादी के पूर्व से लेकर अभी तक के राजस्व प्रशासन की मौलिक जानकारी उपस्थित अधिकारियों को दी।
उन्होंने अपने अनुभवों के आधार पर यह भी बताया कि कानून की सही व्याख्या और प्रक्रियाओं के पालन से न केवल विवादों में कमी लाई जा सकती है, बल्कि आम जनता का प्रशासन पर विश्वास भी मजबूत होता है। उन्होंने अधिकारियों को सलाह दी कि वे प्रत्येक मामले में संवेदनशीलता, निष्पक्षता और जवाबदेही के साथ कार्य करें तथा अद्यतन नियमों एवं न्यायालयीन निर्णयों की जानकारी निरंतर रखते हुए निर्णय लें।
आईटी मैनेजर आनंद शंकर ने विभाग से संबंधित ऑनलाइन सेवाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने दाखिल–खारिज, परिमार्जन और ई मापी की विस्तृत जानकारी प्रजेंटेशन के माध्यम से दी वहीं अपर सचिव आजीव वत्सराज ने राजस्व प्रशासन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया।
अवर सचिव दिनेश कुमार ने विभागीय महत्वपूर्ण परिपत्रों का विवेचन करते हुए उनके अनुपालन की आवश्यकता पर बल दिया। प्रशाखा पदाधिकारी शिवजी ने भू अर्जन की प्रक्रियाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में विशेष कार्य पदाधिकारी सुधा रानी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस मौके पर अपर सचिव डॉ महेंद्र पाल, उप निदेशक मोना झा, विशेष कार्य पदाधिकारी मणिभूषण किशोर, सोनी कुमारी, सहायक निदेशक सह जनसंपर्क पदाधिकारी जूही कुमारी समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।