ब्रेकिंग न्यूज़

petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर

Home / bihar / पटना: रेजीडेंट डॉक्टरों ने दी 24 मई से हड़ताल पर जाने की चेतावनी,...

पटना: रेजीडेंट डॉक्टरों ने दी 24 मई से हड़ताल पर जाने की चेतावनी, एम्स में 20 बेड रिजर्व करने की मांग, IGIMS में MBBS इंटर्न हड़ताल पर गये

21-May-2021 02:14 PM

PATNA: अपनी मांगों को लेकर पटना एम्स के रेजीडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। रेजीडेंट डॉक्टरों ने 24 मई से हड़ताल पर जाने की चेतावनी सरकार को दी है। हड़ताल पर जाने का आह्वान कर रेजीडेंट डॉक्टरों ने कोरोना महामारी के बीच सरकार की मुश्किलें बढ़ाकर रख दी है। डॉक्टरों ने आरोप लगाया कि कोरोना संक्रमित होने पर उन्हें अस्पताल में बेड तक नहीं मिला। डॉक्टरों ने एम्स हॉस्पिटल में कम से कम बीस बेड रिजर्व करने की मांग की है। रेजीडेंट डॉक्टरों की मांगे यदि सरकार ने नहींं मानी गयी तब वे 24 मई से हड़ताल पर चले जाएंगे। वही दूसरी ओर मानदेय बढ़ाने और कोविड ड्यूटी के दौरान बीमा कराए जाने की मांग को लेकर IGIMS में 50 से अधिक MBBS इंटर्न भी हड़ताल पर चले गये हैं। 



रेजीडेंट डॉक्टरों का कहना है कि वे कोरोना मरीजों के इलाज में चौबीस घंटे लगे हैं। ऐसे में यदि वे खुद संक्रमित हो गये तो उन्हें समुचित इलाज मिलनी चाहिए लेकिन कई बार यहां बेड मिलने में परेशानी आ रही है। इन्हीं दिक्कतों की वजह से रेजीडेंट डॉक्टरों ने सरकार से 20 बेड डॉक्टरों के लिए रिजर्व करने की मांग की है। आरडीए के अध्यक्ष डॉ. विनय ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गयी तो सभी रेजीडेंट डॉक्टर 24 मई से हड़ताल पर जाएंगे। इस दौरान उन्होंने कोविड ड्यूटी के बाद 8 दिन ऑफ दिए जाने की भी मांग की। 



वही दूसरी ओर मानदेय बढ़ाने और कोविड ड्यूटी के दौरान बीमा कराए जाने की मांग को लेकर IGIMS में 50 से अधिक MBBS इंटर्न भी हड़ताल पर चले गये हैं। आईजीआईएमएस अस्पताल में काम-काज को ठप कर दिया है। सभी इंटर्न पिछले 15 दिनों से कोविड मरीजों का इलाज कर रहे थे और आज अपनी मांग को लेकर सभी निदेशक कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गये।