BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
22-Mar-2026 04:17 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: पटना से रांची जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस के एक कोच के पहिये से धुआं उठने से गया-कोडरमा रेलखंड पर रविवार सुबह हड़कंप मच गया। यह घटना गया जंक्शन से ट्रेन के निकलने के कुछ ही देर बाद बंधुआ रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई।
रेल सूत्रों के अनुसार, तीसरे डिब्बे के ब्रेक में जाम होने के कारण पहिये में अत्यधिक घर्षण उत्पन्न हुआ, जिससे तेज धुआं निकलने लगा। पास के मानपुर-रसलपुर गेट से तुरंत चालक और गार्ड को इसकी सूचना दी गई। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए चालक ने ट्रेन को तुरंत रोक दिया।
ट्रेन रुकते ही यात्रियों में दहशत फैल गई। कई यात्री एहतियातन अपने-अपने डिब्बों से उतरकर पटरी किनारे खड़े हो गए। मौके पर पहुंचे रेलकर्मी और अग्निशामक यंत्र की मदद से धुएं और गर्मी पर काबू पा लिया गया। समय रहते कार्रवाई होने से किसी बड़ा हादसा टल गया।
इस घटना के कारण बंधुआ रेलवे क्रॉसिंग करीब 30 मिनट तक बंद रही, जिससे सड़क यातायात प्रभावित हुआ और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थिति सामान्य होने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है।