बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
04-Oct-2025 12:35 PM
By FIRST BIHAR
Patna News: बिहार की राजधानी पटना में शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश के कारण शहर में जगह-जगह जलजमाव और अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो गई। सबसे गंभीर घटना मीठापुर सब्जी मंडी के पास हुई, जहां तेज बारिश के कारण सड़क धंस गई और उस पर गुजर रही दो पिकअप गाड़ियां पलट गईं।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा शनिवार सुबह दयानंद स्कूल के पास मीठापुर पुल के नीचे हुआ। बताया जा रहा है कि सड़क के नीचे की मिट्टी बारिश के कारण खिसक गई, जिससे डामर की बनी सड़क अचानक धंस गई। सड़क पर करीब 10 फीट गहरा गड्ढा बन गया है।
धंसती सड़क से गुजर रहे दो पिकअप वाहन उसमें फंस कर पलट गए। स्थानीय लोगों की मदद से वाहनों में लदे सामान को बाहर निकाला गया, जिसके बाद किसी तरह गाड़ियों को भी हटाया गया। घटना के बाद उस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है।
चौंकाने वाली बात यह है कि यह सड़क महज तीन साल पहले ही बनी थी। इस घटना ने निर्माण की गुणवत्ता और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।