ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

Home / bihar / पटना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर के बाद अवैध कारतूस का जखीरा...

पटना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर के बाद अवैध कारतूस का जखीरा बरामद

पटना के फतुहा थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने मौके से 1200 से अधिक जिंदा कारतूस और अवैध हथियार बरामद किए हैं। अंतरजिला गिरोह बड़ी आपराधिक वारदात की योजना बना रहा था।

11-Mar-2026 09:37 PM

By First Bihar

PATNA: पटना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार और कारतूस की सप्लाई करने वाले अंतरजिला अपराधी गिरोह के खिलाफ ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक अपराधी घायल हो गया। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में कारतूस और अवैध हथियार बरामद किया है।


पुलिस को सूचना मिली थी कि फतुहा थाना क्षेत्र में एक अंतरजिला अपराधी गिरोह अवैध हथियारों की डील करने वाला है और बड़ी मात्रा में कारतूस की सप्लाई की जा रही है। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया।


गठित टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर जांच की। इसी दौरान वहां मौजूद अपराधियों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग करने की कोशिश की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक अपराधी के पैर में गोली लग गई।


घायल अपराधी को पुलिस ने सुरक्षित हिरासत में लेकर तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं घटनास्थल से लगभग 1200 से अधिक अवैध जिंदा कारतूस और अवैध आग्नेयास्त्र बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह कई जिलों से जुड़ा हुआ है और बरामद कारतूसों की सप्लाई किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना के तहत की जा रही थी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी वारदात होने से टल गई। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अपराधियों के आपराधिक इतिहास और बरामद कारतूसों के स्रोत की विस्तृत जांच कर रही है।