ब्रेकिंग न्यूज़

Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा

Home / bihar / Pink Bus: पटना में अब स्कूल टाइम पर संचालित होगी पिंक बस, छात्राओं...

Pink Bus: पटना में अब स्कूल टाइम पर संचालित होगी पिंक बस, छात्राओं को मिलेगा बड़ा फायदा

Pink Bus: पटना में अब पिंक बस सेवा छात्राओं और महिला शिक्षिकाओं के लिए विशेष रूप से संचालित की जाएगी। 450 रुपये में छात्राओं और 550 रुपये में महिलाओं के लिए मासिक पास उपलब्ध है। सेवा का उद्देश्य सुरक्षित और भरोसेमंद यात्रा प्रदान करना है।

27-Sep-2025 07:26 PM

By FIRST BIHAR

Pink Bus: पटना में अब पिंक बस सेवा को विशेष रूप से स्कूल और कॉलेज जाने वाली छात्राओं एवं महिला शिक्षिकाओं की सुविधा के लिए संचालित किया जाएगा। परिवहन विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह ने बिहार राज्य पथ परिवहन निगम को निर्देश दिया है कि पिंक बसें निर्धारित विशेष समय पर ही चलाई जाएं, ताकि महिलाओं को सुरक्षित, आरामदायक और भरोसेमंद यात्रा मिल सके।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यभर में दो चरणों में कुल 100 पिंक बसों की शुरुआत की थी। इनमें से 30 बसें फिलहाल पटना शहर के विभिन्न रूटों पर चल रही हैं। इसके अलावा, पटना जिला और आसपास के क्षेत्रों को जोड़ने के लिए भी पिंक बसों का संचालन जारी रहेगा। इस सेवा से छात्राओं और महिलाओं को सार्वजनिक परिवहन में सुरक्षित यात्रा का विकल्प मिलेगा।


पिंक बस का मासिक पास शुल्क छात्राओं के लिए 450, महिलाओं और ट्रांसजेंडर यात्रियों के लिए 550 निर्धारित किया गया है। पास बनवाने की सुविधा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से उपलब्ध है। ऑनलाइन आवेदन ‘चलो मोबाइल ऐप’ के जरिए किया जा सकता है, और पास एक दिन में जारी हो जाता है। ऑफलाइन पास के लिए 20 अतिरिक्त शुल्क देना होगा और यह बांकीपुर तथा फुलवारीशरीफ बस डिपो से तत्काल प्राप्त किया जा सकता है। 


पास बनवाने के लिए छात्राओं को आधार कार्ड, कॉलेज आईडी, और पासपोर्ट साइज फोटो देना होगा। जबकि महिला यात्रियों को आधार कार्ड और फोटो प्रस्तुत करना अनिवार्य है। इस नई व्यवस्था से छात्राओं और महिला शिक्षिकाओं को सुविधा तो मिलेगी ही, साथ ही सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा और विश्वास भी और मजबूत होगा।