ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / bihar / पटना के बिंद टोली में घुसा गंगा का पानी, चेतावनी का निशान पार.....

पटना के बिंद टोली में घुसा गंगा का पानी, चेतावनी का निशान पार.. बक्सर में भी उफान

22-Aug-2022 06:55 AM

PATNA : बिहार में ना तो सावन के महीने में जमकर बारिश हुई और ना ही भादो के महीने में ही बादल पूरी तरीके से बरसे लेकिन इसके बावजूद बिहार बाढ़ संकट का सामना कर रहा है। राजधानी पटना में गंगा नदी चेतावनी के निशान से ऊपर बह रही है और गंगा के पेटी वाले बिंद टोली इलाके में बाढ़ का पानी घुस चुका है। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ निचले इलाकों में पानी घुसने शुरू हो गया है। दीघा के पास स्थित बिंद टोली में रविवार की शाम पानी घुसने से यहां रहने वाले लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। आज यानी सोमवार को बिंद टोली में पानी का दबाव और बढ़ने की आशंका है। स्थानीय लोगों के मुताबिक यदि गंगा का जलस्तर इसी रफ्तार से बढ़ता रहा तो अगले 24 घंटे में उन्हें पलायन करना पड़ सकता है। प्रशासन भी हालात को लेकर अलर्ट पर है। 


बिहार में बारिश भले ही नहीं हुई हो लेकिन मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश की वजह से गंगा नदी का जलस्तर तेजी के साथ ऊपर गया है। गंगा नदी बक्सर और पटना में चेतावनी स्तर को रविवार की सुबह ही पार कर गई थी। गंगा बक्सर में चेतावनी स्तर से 18 सेमी ऊपर जबकि खतरे के निशान से 82 सेमी नीचे थी। हालांकि मुंगेर में खतरे के निशान से 2.11 मीटर नीचे, भागलपुर में 1.79 मीटर और कहलगांव में 1.04 मीटर नीचे थी। इन सभी स्थानों पर नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है।


गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से गंगा में गिरने वाले नालों का प्रवाह भी रुका है। गंगा और पुनपुन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने और खतरे के निशान तक पहुंचने से निगम के बड़े और छोटे नालों पर दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में राजधानी की सीवरेज और बारिश के पानी को निकालने के लिए अतिरिक्त पंप लगाया गया है। वहीं बुडको की तरफ से कुर्जी, गोसाई टोला, राजापुर पुल, मंदिरी और कृष्णा घाट पर के सभी पंप चल रहे है। सभी स्लूइस गेट पहले ही बंद किए जा चुके हैं।